Chaitra Purnima 2022: चैत्र पूर्णिमा पर कर लें ये खास उपाय, मां लक्ष्मी बरसाएंगी धन

Devotional News

हिन्दू धर्म में चैत्र पूर्णिमा का विशेष महत्त्व होता है| इस साल चैत्र पूर्णिमा 16 अप्रेल को पड़ रही है| आपकी जानकारी के लिए बतादे की, चैत्र पूर्णिमा का महत्व इसलिए है की हिन्दू धर्म में चैत्र पूर्णिमा साल की पहली पूर्णिमा कही जाती है| चैत्र पूर्णिमा के दिन ऐसे कुछ उपाय है जिनको करने से माता लक्ष्मी खुश होती है और आपके जीवन में कभी भी धन की कमी नहीं होती है| तो चलिए जानते है इन उपायों के बारेमे|

चैत्र पूर्णिमा पर करे यह उपाय और पाए माता लक्ष्मी का विशेष आशीर्वाद

पूर्णिमा के दिन श्री लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए 11 कौड़िया लेकर उस पर हल्दी का तिलक लगाकर उसे लक्ष्मी माता को अर्पण करना चाहिए| अगले दिन अर्पण कि हुई कौड़ियो को एक लाल कपडे में बंधकर अपने धन रखने के स्थान पर रखना चाहिए| ऐसा करने से घर में कभी धन की कमी नहीं होती है|

चैत्र पूर्णिमा की शाम चंद्रोदय होते वक्त, कच्चे दूध में चावल मिलाकर ‘ओम् स्रांस्रीं स्रौं स: चन्द्रमासे नम:’ या ‘ओम् ऐं क्लीं सोमाय नम:” मन्त्र के जाप करते हुए अर्ध्य देना चाहिए| ऐसा करने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और आपको कभी किसी कार्य में धन हानि नहीं होने देती है|

पीपल का पेड़ बहोत शुभ माना जाता है| शास्त्रों के मुताबिक उर्निमा के दिन पीपल के पेड़ की पूजा करना बेहद शुभ होता है| माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने के लिए हमें सुबह जल्दी उठकर स्नानं करने के बाद पीपल के पेड़ को कुछ मीठा चढ़ाना चाहिए| ऐसा करने से आपकी आर्थिक परिस्थिति बेहतर होती है|

अगर आपके विअवाहिक जीवन में कलह चल रहा है तो इस चैत्र पूर्णिमा की शाम, चंद्रोदय के समय चन्द्र को पति पत्नी जोड़े के साथ अर्ध्य देना चाहिए| ऐसा करने से पति पत्नी के सबंध बहोत प्रेमल होते है और उनके जीवन का कलह दूर होता है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *