Budget CNG Cars : बाइक जैसा दमदार माइलेज देती हैं ये CNG कारें, कीमत भी है बेहद कम

News

पिछले एक साल में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में काफी उछाल देखनेको मिला है| इसमें आम आदमी के जीवन पर काफी असर डाला है| अब लोग पेट्रोल और डीजल के पर्याय खोज रहे है| ऐसे में आम आदमी के पास CNG और इलेक्ट्रिक वाहनों से अच्छा पर्याय नहीं है| इलेक्ट्रिक वाहनों लोग अभी अपना नहीं रहे है, इसका सबसे बड़ा कारण यह है की इसकी ज्यादा कीमत, दूसरा इसके बारेमे कम जानकारी|

ऐसे में लोग CNG की और ज्यादा रुख मोड़ रहे है| CNG काफी किफायती होने के साथ साथ इसका माइलेज भी अच्छा होता है| आज हम आपको बजट CNG cars के बारे में जानकारी देने जा रहे है| इस लेख में हम कम बजट में आने वाली टॉप 3 CNG cars के बारेमे जानकारी देने जा रहे है|

Maruti Suzuki Alto CNG: यह गाडी CNG के लिए बेस्ट मानी जाती है| देश में बजट CNG गाडियों की बात करे तो मारुती की अल्टो सबसे पहले आती है| इस गाडी में 800cc का इंजिन दिया गया है जो की, 40ps का पावर और 60nm का टार्क जनरेट करता है| यह गाडी CNG में करीब 31.59 किलोमीटर प्रति किलो का माइलेज देती है| इसकी कीमत CNG वेरियंट में 4,75,000 रुपये के आसपास है|

Hyundai Santro CNG: हुंडई की सेंट्रो पहले सही भारत में लोकप्रिय गाडी है| हुंडई की यह सबसे अच्छे बजट में आने वाली CNG कार है| इस गाडी में 1086cc का इंजिन दिया गया है, जो 68.7ps का पावर ओत 99.7nm का टार्क जनरेट करता है| इस गाडी के CNG वेरियंट की कीमत 5,99,000 रुपये के आसपास है| अगर माइलेज की बात करे तो यह गाडी करीब 30 किलोमीटर प्रति 1 किलो CNG का माइलेज देती है|

Maruti Suzuki WagonR CNG: वेगनर मारुती की सबसे ज्यादा बिकने वाली गाडी मेसे एक है| यह गाडी काफी किफायती कीमत पर मिलती है| इसकी शुरूआती कीमत 5,83,000 रुपये के आसपास है| इसमें 1.0 लीटर का इंजिन दिया गया है| 3 सिलिंडर का इंजिन 57ps का पावर और 78nm का टार्क जनरेट करता है| यह गाडी प्रति एक किलो CNG पर करीब 32.52 किलोमीटर तक चल सकती है|

एसी रोचक जानकारी सबसे पहले पाने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Note: इस लेख में दिए गए आंकड़ो में फर्क हो सकता है| पुख्ता जानकारी के लिए अपने नजदीकी शो रूम की मदद ले|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *