Aadhaar Card: आपके आधार से कितने मोबाइल नंबर हैं लिंक, ऐसे देख सकते हैं लिस्ट

Informational

आधार कार्ड हमारे जीवन का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज बन गया है| वर्तमान समय में किसी भी सरकारी योजना का लाभ लेने के लिए आधार कार्ड आवश्यक हो गया है| आधार कार्ड के जरिये कई ठग फ्रोड काम भी करते है| आपको अपने आधार कार्ड की डिटेल किसीको नहीं देनी चाहिए| अब आधार कार्ड से सिम कार्ड भी दिए जाते है| आपके आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड लिए गए है, वह जानने के लिए सरकार ने एक पोर्टल की शुरुआत की है|

सरकार के इस पोर्टल के द्वारा आप अब अपने आधार कार्ड से कितने सिम कार्ड इश्यु हुए है वह जान सकते है| 1 आधार कार्ड पर 9 सिम कार्ड अधिकतम इश्यु हो सकते है| आप अपने आधार कार्ड पर इश्यु करे गए नंबर को चेक तो कर सकते है, लेकिन अगर उसमे कोई दूसरा नंबर है तो वह आप बंध भी करवा सकते हो| यह काम भी आप अपने घर पर बैठ के कर सकते है|

दूर संचार विभाग ने एक पोर्टल जारी करा है| इस पोर्टल का नाम TAFCOP रखा गया है| TAFCOP का पूरा नाम “Telecom Analytics for Fraud management and Consumer Protection” होता है| इस पोर्टल के जरिये आधार कार्ड से इश्यु हुए सिम कार्ड के बारेमे पूरी जानकारी प्रदान की जाती है| आप अपने बंध हो गए नंबर को भी इसमें चेक कर सकते है| तो आईये जानते है कैसे चेक करना है?

आधार कार्ड से जुड़े सिम कार्ड नंबर को ऐसे चेक करे

सबसे पहले आपको TAFCOP के पोर्टल पर जाना है| इसकी वेबसाइट https://tafcop.dgtelecom.gov.in है| इसके बाद आपको लॉग इन करने के लिए आपका मोबाइल नंबर डालना होगा| इसमें आपको OTP आएगा| OTP डालके आगे की लॉग इन की प्रक्रिया आपको पूर्ण करनी होगी| जब लोग इन की प्रक्रिया पूर्ण हो जायेगी तब आपको एक पेज पर ले जाया जाएगा|

इस पेज पर आपको आपके आधार कार्ड से जुड़े सभी नंबर देखनेको मिलेगे| इसमें अगर आपका कोई ऐसा नंबर है जो बंध हो गया है या फिर आप उसे इस्तेमाल नहीं करते है तो आप इसके बंध करा सकते है| इसके लिए आपको उस नंबर के आगे This is not my number पर क्लिक करना होगा| बादमे आपको Report पर क्लीक करना होगा| जांच पूरी होने के बाद आपका नंबर हटा दिया जायेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *