हमारा देश कृषि प्रधान देश है। देश के ज्यादातर लोग खेती से जुड़े हुए है। खेती की बात करे तो खेती से जुड़े साधनो की मदद से किसानो की महेनत बहुत कम हो जाती है और साथ साथ किसानो का समय भी बचता है। आज हम खेती से जुड़े एक ऐसे ही साधन की बात करने जा रहे है जिसका उपयोग खेती के लगभग लगभग हरेक काम होता है और इसके उपयोग से किसान का काम बहुत आसान हो जाता है।
हम बात कर रहे है ट्रेक्टर ही ,जी हा ट्रेक्टर के उपयोग से किसानो की महेनत के साथ साथ उनका समय भी बच जाता है। लेकिन सभी किसान उतने आर्थिक तौर पर मजबूत नहीं होते के वह ट्रेक्टर खरीद पाए। देश में बड़े बड़े किसानो के पास खेती से जुडी हरेक प्रकार की साधन सामग्रीया होती है। देश के छोटा और मध्यम किसान भी खेती से जुडे उपकरण खरीदना चाहता है लेकिन उनके पास पैसो की कमी होने के कारण वह खरीद नहीं पाते। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योकि सरकार देश के सभी किसनो को मजबूत बनाने के लिए खेती से जुड़े उपकरणों पर छूट या सबसिडी दे रही है।
देश के ज्यादातर राज्य किसानो को नया ट्रेक्टर खरीदने के लिए सबसिडी दे रहे है। सभी राज्य अलग अलग सबसिडी दे रहे है। अगर आप भी ट्रेक्टर खरीदना चाहते है तो आप अपने नजदी की खेतीवाड़ी की ऑफिस में जा के इससे जुडी ज्यादा माहिती ले और आवेदन कर सकते है। सब्सिडी पर ट्रैक्टर खरीदने के लिए आवेदन करने हेतु किसानों को कुछ आवश्यक दस्तावेजों की आवश्यकता होगी। ये दस्तावेज इस प्रकार से हैं,आवेदक किसान आधार कार्ड,किसान के नाम से जमीन के कागजात,आवेदक किसान के बैंक अकाउंट की पासबुक,किसान का मोबाइल नंबर और किसान का पासपोर्ट साइज फोटो देना होगा।
उत्तर प्रदेश राज्य में किसानो को ट्रेक्टर खरीदने के लिए 30 प्रतिशत सब्सिडी दी जाती है। मध्यप्रदेश में किसानों को नया ट्रैक्टर खरीदने पर 50 प्रतिशत तक सब्सिडी तक दी जाती है। हरियाणा राज्य में प्रदूषण रहित खेती को बढ़ावा देने के लिए हरियाणा सरकार इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की खरीदी पर भी 25 फीसदी की छूट दे रही है। खेती से जुड़े साधनो पर मिलने वाली सबसिडी की ज्यादा जानकारी के लिए हम आप से निवेदन करते है के आप अपने नजदीकी कृषि विभाग की ऑफिस में जाकर के पूछताज करे।