91 साल की बुढ़िया ने दोस्त के जवान बेटे से की शादी, फिर हनीमून पर जो हुआ किसी को यकीन न आया

News

दुनिया में कही भी जब एक लड़का और लड़की शादी करते हैं तो उनके बीच उम्र का अधिक फासला नहीं होता है। हालांकि कभी-कभी हमे ऐसे जोड़े भी देखने को मिल जाते हैं जिनके बिच में 10-12 साल तक का अंतर होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कपल की कहानी बताने जा रहे हैं जिनके बीच पूरे 68 साल का अंतर था। जी हां ,बतादे के पत्नी की उम्र 91 साल थी जबकि पति की उम्र 23 साल है। इन दोनों ने शादी रचाई, फिर हनीमून पर भी गए।

लेकिन यहां हनीमून पर 91 वर्षीय बीवी की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने 23 वर्षीय पति पर शिकंजा कस लिया। फिर पुलिस को जो असल स्टोरी पता चली उसने हर किसी को चौंका दिया।यह अनोखा मामला अर्जेंटीना का है। यहां 91 साल की एक महिला अपनी एक फ्रेंड के घर रहती थी। उसकी फ्रेंड की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी, ऐसे में महिला अपनी पेंशन के पैसों से उसकी कुछ हेल्प कर देती थी। इस दौरान हालात कुछ ऐसे पैदा हुए कि 91 वर्षीय महिला ने अपने फ्रेंड के 23 वर्षीय बेटे से शादी रचा ली।

शादी के बाद पति-पत्नी हनीमून मनाने गए। हालांकि यहां एक हादसा हो गया और पत्नी की मौत हो गई। बीवी की मौत के बाद पति उसकी पेंशन लेने पहुंचा। लेकिन पेंशन अधिकारियों ने उस पर धोखाधड़ी का केस दर्ज कर दिया। उन्होंने लड़के पर आरोप लगाया कि उसने पैसों (पेंशन) के लालच के लिए 90 साल की महिला से शादी रचाई थी।इसके बाद अधिकारियों ने लड़के को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी। लड़के की जेल में जाने की नौबत भी आ गई। हालांकि जब उसने अपनी लव स्टोरी की असली कहानी बताई तो हर कोई हैरान रह गया।

लड़के ने बताया कि 91 वर्षीय मृतिका ने खुद उसे आगे रहकर शादी के लिए प्रपोज किया था। दरअसल महिला अपने फ्रेंड के घर रहते हुए उनके परिवार के काफी क्लोज़ आ गई थी। वह उनकी आर्थिक रूप से सहायता भी करती थी।उसने फ्रेंड के बेटे को पढ़ाई-लिखाई के लिए पैसों की मदद भी की थी। महिला ने सोचा कि मेरे मरने के बाद लड़के को पढ़ाई के लिए कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाएगी। ऐसे में उसे एक आइडिया आया।

महिला ने लड़के को शादी के लिए प्रपोज किया। उसने सोचा कि शादी के बाद मेरे मरने पर भी मेरी पेंशन लड़के को मिलती रहेगी और वह अपनी पढ़ाई अच्छे से कर पाएगा। हालांकि महिला की मौत के बाद मामला पूरा उल्टा पड़ गया। अब लड़के के घरवालों ने बड़ी कोशिश के बाद उसे जेल जाने से बचाया।अधिकतर यही देखा जाता है कि लोग पैसों के लालच में किसी बूढ़े या उम्र में बड़े व्यक्ति को फँसाकर उससे शादी रचा लेते हैं। लेकिन यहां तो महिला खुद लड़के की आर्थिक मदद करना चाहती थी और उसी ने आगे रहकर शादी का प्रस्ताव रखा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *