500 रुपए की लॉटरी ने संगीता को बना दिया 2.50 करोड़ का मालिक, कहा-ससुर के कहने पर खरीदी थी लॉटरी

News

वो कहते है ना देने वाला जब भी देता, देता छप्पर फाड़ के। ऐसा ही कुछ पश्चिम बंगाल की रहने वाली संगीता दुबे के साथ हुआ है। बतादे के संगीता दुबे रातोरात करोड़ पति बन चक चुकी है। खबरों के मुताबिक संगीता दुबे को पंजाब में लॉटरी लगी है। संगीता दुबे ने पहली बार अपने ससुर के कहने पर लॉटरी की टिकट खरीदा. ससुर की यह पहली कोशिश, संगीता के लिए किसी चमत्कार से कम साबित नहीं हुई।

संगीता ने पहली बार में ही पंजाब लॉटरी विभाग की तरफ से न्यू ईयर लोहड़ी बंपर 2021 का पहला इनाम जीता था। सगीता दुबे की ढाई करोड़ की लॉटरी निकली है। संगीता दुबे ने बताया कि लोहड़ी से पहले वह मार्केट में तिल गुड़ लेने गई थी।इस दौरान उनके ससुर ने लॉटरी की टिकट लेने के लिए कहा. हालांकि संगीता की लॉटरी में कतई दिलचस्पी नहीं है, फिर भी ससुर के कहने पर उन्होंने एक टिकट खरीद लिया।

15 जनवरी को जब लॉटरी का ड्रॉ निकला तो उसमें संगीता का नाम टॉप पर था। ढाई करोड़ की लॉटरी की खबर सुनकर संगीता को दो दिनों तक विश्वास ही नहीं हुआ। बातचीत में संगीता दुबे ने बताया कि वह एक आम गृहणी है और बच्चों को ड्राइंग सिखाती हैं। उन्होंने कहा ढाई करोड़ रुपये उनके लिए बहुत मायने रखते हैं और लॉटरी निकलने पर सबसे ज्यादा खुश उनके ससुर और देवर हुए।

संगीता ने कहा जब वह लॉटरी की टिकट लेने लगी तब उनके पास पंजाब के साथ अन्य राज्यों के भी ऑप्शन थे लेकिन उन्होंने पंजाब की लॉटरी टिकट को चुना। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह पंजाब या चंडीगढ़ में कभी नहीं आई. लेकिन अब पंजाब के साथ उनका गहरा रिश्ता जुड़ गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *