43 साल पहले ख़रीदे शेयर्स की क़ीमत हो गई 1448 करोड़, अब कंपनी निवेशक को पैसे नहीं देना चाहती!

Informational

शेयर बाजार में निवेश करनेसे कब कितना फायदा हो जाए मालुम नहीं चलता है| कई लोगो की किस्मत बदल जाती है| अपने जीवन की साड़ी कमी शेयर बाजार एक निवेश में देके चला जाता है| एक कहावत है की देने वाला जब भी देता है तब छप्पड़ फाड़ कर देता है| ऐसा ही कुछ एक व्यक्ति है, बोबी जोर्ज वालावी इनके साथ हुआ है| इनके निवेश ने उन्हें रातो रात ख़रब पति बना दिया है| जोर्ज के ने कई साल पहले एक निवेश किया था जिसकी अब वेल्यु 1400 करोड़ सेभी ऊपर की है|

दरअसल जोर्ज ने एक कंपनी मेवार ओइल एंड जनरल मिल्स लिमिटेड में 70-80 के दशक में 3500 शेयर ख़रीदे थे| यह कंपनी राजस्थान के उदयपुर की है| इस कंपनी ने जोर्ज ने 2.8% की हिस्से दारी के 3500 शेयर ख़रीदे थे| इस कंपनी के फाउंडर और चेरमेन पि.पि.सिंघल है| सिंघल और जोर्ज दोनों दोस्त थे तब उन्होंने इस कंपनी में निवेश करा था| कंपनी शेयर पर डिविडेंड नहीं दे रही थी| इसके चलते जोर्ज इस निवेश के बारे में भूल गए थे|

जोर्ज 2015 में एक दिन अपने घर के कुछ पुराने कागज़ देख रहे थे| तब उन्हें इस कंपनी में लिए शेयर के डोक्युमेंट मिले थे| तब उनको याद आया था की उन्होंने बहोत समय पहले मेवार कंपनी में निवेश करा था| तब जोर्ज ने इस कंपनी के बारेमे जानकारी जुटानी चालू करी थी| तब बोबी जोर्ज को पता चला था की कंपनी का नाम बदलकर PI Industries कर दिया गया है| अब कंपनी शेयर बाजार में लिस्ट हो गई थी और अच्छा मुनाफा भी कर रही थी|

अब बोबी ने अपने शेयर को demat एकाउंट में ट्रान्सफर करने की कोशिश करी लेकिन एजंसी ने उनको कंपनी का समपर्क करने के लिए कहा| लेकिन जब बोबी ने कंपनी को संपर्क किया तो उन्हें बहोत बड़ा जटका मिला| कंपनी ने उन्हें शेयर देने से मना कर दिया| कंपनी ने उन्हें कहा की उनकी हिस्सेदारी अब कंपनी में नहीं है| उनके शेयर 1989 में किसी और के बेच दिए गए है|

बोबी ने कंपनी पर आरोप लगते हुए कहा था की कंपनी ने जाली कागजात और शेयर के डोक्युमेंट बनाकर उनके शेयर किसी और को बेच दिए है| साल 2016 में कंपनी ने जोर्ज को मध्यस्थता के लिए दिल्ली बुलाया लेकिन जोर्ज नहीं गए| कंपनी ने बड़े अफसरों को जोर्ज के कागजात को देखने भेजा था, जिसमे मालुम चला था की जोर्ज के पास जो कागज़ है वह सही है| 3500 शेयर के अब 42.8 लाख शेयर हो गए है और उनकी कीमत 1448 करोड़ रुपये हो गई है|

जोर्ज अब यह मामला SEBI के पास ले गए है, लेकिन कंपनी अभी भी कोई दस्तावेज जमा नहीं कर रही है| जिससे जाहिर हो रहा है की कंपनी में कुछ काला चल रहा है| जोर्ज का कहना है की उनके शेयर जिनको बेचे गए वह लोग कंपनी के सेक्रेटरी जी.सी.जैन के पहचान के लोग, रिश्तेदार और दोस्त है| अब आगे SEBI क्या फैसला लेती है वह हम आपको बताएँगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *