4 नई SUV के साथ मार्केट पर राज करने की तैयारी में Hyundai, बढ़ने वाली है टाटा और मारुति की टेंशन

News

Hyundai कंपनी अपने ग्राहकों को अपने साथ जोड़े रखने और नए ग्राहक जोड़ने के लिए इस साल बहोत बड़ा धमाका कर सकती है| इंडिया कार न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी इस साल 4 SUV लोंच करने जा रही है, जिसमे से 3 मौजूदा मॉडल्स के नए मॉडल्स होंगे| साल 2022 – 23 में कंपनी बहोत ही बड़े धमाके के साथ SUV सेगमेंट में अपना दबदबा बनाने के लिए उतरने वाली है|

क्रेटा का फेसलिफ्ट दिखेगा भारत में

आपकी जानकारी के लिए बतादे की Hyundai कंपनी ने अपनी क्रेटा का फेसलिफ्ट मॉडल साउथ एशिया में लोंच कर दिया है| जानकारों का मानना है की कंपनी अपनी यह नई क्रेटा भारतीय बाजारों में इस साल आखिर तक लोंच कर सकती है| क्रेटा की बाहरी डिजाईन में काफी बदलाव किये गए है और अन्य कई फीचर जोड़े गए है|

Hyundai वेन्यु भी आ रही है नए अंदाज में

कंपनी की पोपुलर कोम्पेक्ट SUV गाडी वेन्यु जल्द ही नए रूप में आपको देखनेको मिलेगी| नई वेन्यु का फेसलिफ्ट वर्जन इस साल मध्य तक आ सकता है| कंपनी वेन्यु का N-Line वर्जन भी लोंच कर सकती है| वेन्यु को भारतीय बाजार में बहोत पसंद किया गया है| आने वाला नया मॉडल मौजूदा इंजन के साथ आएगा|

Hyundai Kona EV भी जल्द देखनेको मिलेगी

कंपनी ने कोना EV को इंटरनेशनल मार्किट में लोंच कर दिया है| इंटरनेशनल मार्किट में इस गाडी को काफी अच्छा प्रतिसाद देखनेको मिल रहा है| ऐसा माना जा रहा है की जल्द ही यह गाडी भारतीय बाजार में बिकने लगेगी| कोना EV का यह फेसलिफ्ट वर्जन होगा, जो अन्य कई फीचर के साथ देखनेको मिलेगा|

बाजार में दिखेगी नई TUCSON

TUCSON कंपनी की प्रीमियम SUV है| कंपनी की यह SUV आने वाले समय में नए अंदाज में देखनेको मिलेगी| नया मॉडल इस साल आखिर तक भारतीय बाजार में लोंच कर दिया जाएगा| ऐसा बताया जा रहा है की  नई TUCSON में 7 सीटर का आप्शन दिया जाएगा| इसमें 2.0 लीटर का पेट्रोल और डीजल इंजन मिलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *