2500 साल पहले पानी में डूब गया था खजाने से भरा हुआ जहाज, अब जाकर मिला है बर्तनों का ढेर और कहीं सारी ऐसे कीमती चीजें

News

समुद्र अपने साथ कहीं सारे रहस्य को लेकर बैठे हुए हैं। समुंदर की गहराई के बारे मे जीवो के बारे मे आज भी वैज्ञानिक या शोधकर्ता संपूर्ण जानकारी एकत्रित नहीं कर पाए हैं। समुंदर में कहीं बार नए जीवो की खोज भी मिलती है तो कहीं पर मनुष्य के अवशेष या तो शहरों के अवशेष भी समुंदर के अंदर से पाए गए हैं। प्राचीन सभ्यता या हजारों साल पहले के मलबे आज भी समंदर से पाए जाते हैं। आज कुछ ऐसा ही किस्सा सामने आया है जहां पर आज से 2500 साल पहले डूबा हुआ एक प्राचीन जहाज का मलबा मिला है और उसमें से कहीं सारी कीमती चीजें भी मिली है।

यह डूबा हुआ जहाज ग्रीक के काईथिरा द्वीप के पास मिला है। ग्रीक की पावर ट्रांसमिशन कंपनी को समुद्री सर्वेक्षण के दौरान यह मलबा मिला था। मलबे की जांच करते हुए पता चला कि यह मलबा 1500 से 2500 साल पुराना है। या पावर ट्रांसमिशन कंपनी समुंदर के अंदर पावर केबल को बिछाने वाली थी, इस दौरान उनको यह खजाना हाथ लगा था। मरीन रिसर्च के संशोधन करता होने के अनुसार जहाज का मलबा समुंदर से 200 मीटर की गहराई पर पाया गया है।

जब इस मलबे की जांच की गई तो ऐसा लग रहा है कि यह प्राचीन रोमन काल के दौरान का खजाना है सकता है। यह पूरा जहाज जैसे हैंडल वाले जग को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते वक्त डूब गया हो ऐसा लग रहा है। इस देर में बहुत से जग पाए गए हैं जिसमें एक हैंडल भी बना हुआ है। इन चीजों के मिलने से ऐसा लग रहा है कि प्राचीन काल मे एजियन और अयोनियन सागर मे व्यापारिक गतिविधियां थी। संशोधन कर्ताओं ने बताया कि वह जहाज की 3D फोटो बना रहे हैं जिससे जहाज की लंबाई नापी जा सके। जहाज की लंबाई करीबन 40 फुट रही होगी ऐसा अनुमान है।

जब इस मलबे की अच्छे से छानबीन की गई तो पता चला कि टूटे हुए सैकडो साल पुराने जहाज में कहीं सो छोटे बडे बर्तन भरे हुए थे जो एक जगह से दूसरी जगह ले जाते वक्त डूब गया होगा। जिसके बाद यह चीजें किसी के भी हाथ नहीं आई थी। मगर अब संशोधन करता उनकी पौराणिक अहमियत देखते हुए उन को बाहर निकालने का काम शुरू कर दिया गया है। माना जा रहा है कि ऐसे ही और भी जहाज जो खजाना भर के एक जगह से दूसरी जगह जा रहे होंगे वह भी यहां पर डूबे हो सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *