239 घंटों में 13000Km उड़ा ये पक्षी, नॉनस्टॉप किया अलास्का से ऑस्ट्रेलिया तक का सफर

News

एक पक्षी ने लगातार 13,000 किलोमीटर उड़ कर रेकोर्ड बना दिया है| यह कारनामा उस पक्षीने केवल 239 घंटो में करके दिखाया है| आपने पहले सुना होगा की इंसान इतने घंटे तक चला, दौड़ा या स्विम करी, लेकिन इस बार पक्षी ने लगातार उड़ान भरकर रेकोर्ड कायम करा है| कई बार देखा गया है की, बाघ अपने साथी की तलाश में हजारो किलोमीटर चला हो, लेकिन कभी पक्षी के बारेमे ऐसी जानकारी सामने नहीं आई है|

13,000 किलोमीटर लगातार उड़ने वाले पक्षी का नाम जानिये

यह पक्षी का नाम बार टेल्ड गोडविट है| यह पक्षी लम्बी दुरी तक उड़ने के लिए जाना जाता है| लेकिन एकही बार में बिना रुके इतने हजारो किलीमीटर चलना अपने आपमें हैरान कर देने वाली घटना है| इस पक्षी ने अलास्का से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक लगातार उड़ान भरी है, जिसकी दुरी करीबन 13,000 किलोमीटर जितनी होती है|

आईएफएस अधिकारी रमेश पांडे ने टित करके इसके बारेमे जानकारी दी थी| उन्होंने बताया था की बार टेल्ड गोडविट पक्षी ने लगातार 239 घंटो तक उड़ान भरके करीब 13,000 किलोमीटर का साफत तय किया है| यह पक्षी अलास्का से सीधा ऑस्ट्रेलिया गया, वहा से वह साउथ कोरिया के रास्ते वापिस अलास्का पहुच गया|

इस ट्विट को देख सब लोग हैरान रह गए है| कई लोग इस्पे अपनी राय दे रहे है और कह रहे है की इस पक्षी को मैडल देना चाहिए| तो कई लोग इस ट्विट को जमकर शेयर कर रहे है| दरअसल देखा जाए तो यह एक अपने आपमें हैरान कर देने वाला कारनामा है| पक्षी के द्वारा 13,000 किलोमीटर सेभी ज्यादा की उड़ान भरना, वह भो लगातार यह एक हैरानियत की बात है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *