19000 होमगार्ड की भरती अच्छी मिलेगी सेलेरी शारीरिक मापदंड जरुरी ऑफ़लाइन होगी परीक्षा

Informational News

देश के कई राज्यों में देखा गया है के जैसे ही चुनाव आते है वहा की सरकार सरकारी नौकरियो की भर्ती करना शुरू कर देती है। भर्ती की पूरी पक्रिया भी फटाफट निपटा देती ही। ऐसा कुछ उत्तरप्रदेश में योगी सरकार ने चुनाव नजदीक आते ही राज्य के विभिन्न विभागों में रिक्त स्थानों को भरने काम तेजी से शुरू कर दिया है।

खबरों के मुताबिक सुनने में आ रहा है के उत्तरप्रदेश सरकार आने वाले महीने में होमगार्ड विभाग में करीब 9 हजार पदों के लिये भर्ती करने वाली है इसके लिये काम शुरू हो गया है। सूत्रों से द्वारा पता चला है के इस होम गार्ड की भर्ती के लिए सरकार सितंबर महीने में ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर सकती है। योगी आदित्‍यनाथजी का साफ आदेश है कि राज्य के जिन जिन विभागों में पद खाली हैं उनके लिए जल्द ही भर्ती निकाले और उन्‍हें जल्‍द से जल्‍द भरा जाए।

उत्तरप्रदेश सरकार होमगार्ड की भर्ती की प्रक्रिया तेज करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने होमगार्ड, सिविल डिफेंस और सैनिक कल्याण पुनर्वास के सभी मंत्रियो को जानकारी दी। इससे अनुमान लगाया जा सकता है के आने वाले कुछ हप्तो में इस भर्ती की नोटिफिकेशन आ सकती है।

15 हजार रुपए मिलेगी सैलरी

अभी कुछ समय पहले उत्तरप्रदेश होमगार्ड विभाग में होमगार्ड जवानो की पगार के लिए कुछ बदलाव किये थे । इस बदलाव के तहत अभी से सभी होमगार्ड जवानो को कम से कम 15000 पगार मिलेगी। आपको बतादे के कुछ समय पहले ही होमगार्ड विभाग ने मानदेय में 125 रुपए बढ़ाया था। इससे पहले उत्तर प्रदेश में होमगार्ड को रोजाना 375 रुपए मिलते थे और अबसभी जवानो को कम से कम 500 रुपए प्रतिदिन मिलेंगे।

होमगार्ड की भर्ती के लिए इच्छुक उमेदवारो को शारीरिक मापदंड की कसौटी देनी होगी। इस बार होने वाली होमगार्ड की भर्ती अंदाजन उमेदवार का यह शारीरक मापदड होना जरुरी है। लंबाई- सामान्य वर्ग- 167.7 सेंटीमीटर, एससी/एसटी- 162.6 सेंटीमीटर ,चेस्ट बिना फुलाए- सामान्य वर्ग- 78.8 सेमी, एससी/एसटी- 76.5 सेमी,चेस्ट फुलाने के बाद- सामान्य वर्ग- 83.8 सेमी, एससी/एसटी- 81.5 सेमी।आपसे निवेदन है के आप अभी ऑफिशियल नोटिफिकेशन की राह देखे हम आपको यह अंदाजित जानकारी दे रहे है।

ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर हो सकता है चयन

उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। अधिकतम आयु सीमा के बारे स्पष्ट जानकारी नोटिफिकेशन जारी होने के बाद ही मिल सकेगी। होमगार्ड भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों का चयन ऑफलाइन परीक्षा के आधार पर ही किए जाने की संभावना है। मुख्यमंत्री योगी का निर्देश है कि हर प्रकार की भर्ती में पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए। किसी भी तरह की नियम की अनदेखी बर्दाश्‍त नहीं की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *