18 साल से अधिक उम्र वाली महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपए हर महीना, जानिए कैसे?

Informational News

देश में कई राज्यों में विधानसभा चुनाव 2022 नजदीक आ रहे हैं। चुनाव नजदीक होने के कारण राजनीतिक पार्टियां खूब दांवपेंच लड़ा रही हैं।ऐसे में राजकीय पार्टिओ के नेता लोगो को अपनी तरफ खींचने बड़ी बड़ी घोषणा करते है। ऐसे ही दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी एक बड़ा ऐलान कर दिया है।

बतादे के दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल विधानसभा चुनाव 2022 में आम आदमी पार्टी की सत्ता लाने के लिए पुरे जोर-शोर से महेनत कर रहे हैं। बतादे के पंजाब में अभी विधान सभा चुनाव नजदीक है तो अरविन्द केजरीवाल वह पंजाब राजनितिक यात्रा पर निकलते थे और उन्होंने पंजाब के मोगा में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि अगर पंजाब में आप की सरकार बनी, तो हर महिला को प्रति महीना आर्थिक मदद की जाएगी. इसके साथ ही उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी पर भी पलटवार किया।

हर महिला को मिलेंगे 1000 रुपए

मुख्यमंत्री केजरीवाल रैली में सम्बोधित करते हुए कहा कि अगर विधानसभा चुनाव 2022 में पंजाब में आम आदमी पार्टी की की सरकार बनती है, तो राज्य की हर महिला को 1000 रुपए प्रति महीने दिए जाएंगे। बता दें कि इस राशि को प्राप्त करने के लिए महिला की उम्र 18 साल से अधिक होनी चाहिए. अगर किसी परिवार में 3 महिला सदस्य हैं, तो प्रत्येक को 1000 रुपए मिलेंगे। उन्होंने आगे अपने भाषण बताया के यह दुनिया का सबसे बड़ा महिला सशक्तिकरण अभियान होगा।

केजरीवाल सिर्फ यह रुके नहीं उन्होंने अपने भाषण में कहा के अगर हमारी सरकार आती है तो पंजाब में हर घर को 300 यूनिट बिजली मुफ्त मिलेगी। इसके साथ ही 24 घंटे बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने और सरकारी अस्पतालों में उपचार एवं दवाएं नि:शुल्क मुहैया कराने का भी वादा किया है। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने आगे भावुक होते हुए कहा कि मैं बहुत सारी ऐसी बच्चियों को जानता हूं, जो कि आर्थिक तंगी की वजह से कॉलेज नहीं जा पाती हैं, लेकिन जब उनको 1000 रुपए मिलेंगे, तो वो कॉलेज जा सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *