12 वर्ष बाद वतन लौटा छवि मुसहर, पाकिस्तान की जेल में था कैद

News

भारत और पाकिस्तान आजदी के बाद अलग अलग देश हुए है। दोनों देशो में बहुत समानता है। बॉर्डर के आसपास रहने वाले लोगो के रिश्तेदार दोनों देशो में है। दोनों देशो की सरहदे नजदीक होनी की वजह से ऐसे बहुत सारे किस्से सामने आते है के कई बार भारत से कई बार कई लोग बॉर्डर पार करके पाकिस्तान चले जाते है। ऐसा ही एक हिस्सा बिहार से सामने आया है।

बतादे के बिहार के बक्सर का रहने वाले एक युवक ऐसे ही पंजाब की बॉर्डर क्रॉस करके पाकिस्तान पहुँच गया था। खबर के मुताबिक युवक आज से करीब 12 साल पहले पंजाब से भटककर पाकिस्तान सीमा में पहुंच गया था जिसके बाद वहां की सेना ने उसे पकड़ लिया था। यहाँ घर वालोने उसे बहुत ढूढ़ने की कोशिश की लेकिन कुछ अतापता नहीं चला। उसके बाद घर वालो ने उसके आने की उम्मीद छोड़ दी।

परिवार वालों ने बेटे के लापता होने के बाद उसे मरा हुआ मानकर अंतिम संस्कार कर दिया था। उसकी पत्नी ने भी उसे मरा समझकर दूसरी शादी करदी थी। तब अचानक एक पाकिस्तान सरकार के द्वारा यह जानकारी दी गई थी कि छवि नाम का एक युवक पाकिस्तान की जेल में बंद है। सूचना मिलने के बाद विदेश मंत्रालय के द्वारा उसकी पहचान के लिए स्थानीय प्रशासन से जानकारी मांगी गई. पुलिस टीम ने उसके घर पर पहुंचकर इसकी पुष्टि की।

बिहार के बक्सर में करीब 12 साल पहले जिस जब उसे पता चला कि उसका बेटा जिंदा है और पाकिस्तान की जेल से छूटकर अपने देश लौट रहा है तो उसकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उस बूढ़ी मां के आंखों से आंसू बहने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *