बुजुर्ग माता पिता की सेवा करना हर बेटे या बेटी का कर्तव्य होता है| लेकिन देश के कई इआलको से आज भी ऐसे वाकिये सामने आ रहे है जिसमे बुजुर्ग माता पिता को प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है| ज्यादातर मामलो में बुजुर्ग माता पता को बेटो द्वारा प्रताड़ना का सामना करना पड़ता है| लेकिन आज जो वाकिया सामने आया है वह बेटे द्वारा नहीं बल्कि एक बेटी द्वारा अपने बुजुर्ग माता पिता को प्रताड़ित करने का सामने आया है|
मामला ग्वालियर का है| यहापर 103 साल के बुजुर्ग दंपत्ति को उनकी बेटी द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है| यह मामला तब सामने आया जब बुजुर्ग दंपत्ति इसकी शिकायत लेकर SSP ऑफिस पहुचे थे| दंपत्ति में 103 साल के नारायण राय है और 95 साल की उनकी पत्नी विमला राय है| उन्होंने अपने पर बिट रही आपबीती का एसएसपी ऑफिस में वर्णन किया था और उसके बाद इस मामले के जांच के आदेश दिए गए है|
नारायण राय का कहना है की, उनकी बेटी जिसका नाम रजनी राय है और उसके पति का नाम सुरेन्द्र राय है जोकि एक ठेकेदार है| नारायण राय ने बच्चे के लिए बहोत मन्नते मानी थी, तब जाकर उनकी बेटी पैदा हुई थी| बेटी को उन्होंने अपने बेटे की तरह पाल पोस कर बड़ा किया था| लेकिन जब बुढ़ापे में उनका सहारा बनने की बात आई तब, रजनी सहारा तो छोडो बल्कि उनको प्रताड़ित करने लगी है|
नारायण राय का एक घर है, जिसका किराया उन्हें मिलता है और जीवे यापन होता है| लेकिन रजनी उनसे यह किराया भी छीन लेती है और कहती है की अगर यह किसीको बताओगे तो गुंडे बुलवाकर पिटवायेगी| बुजुर्ग दम्पति जब एसएसपी ऑफिस पहुछे तब शिकायत की पुष्ठी खुद रजनी के बच्चो ने करी है| रजनी के बच्चो काभी कहना है की उनकी माँ उनके नाना नानी को बहोत परेशां करती है और उनको भी बहोत प्रताड़ित करती है| मामला अभी जांच के दायरे में है|