1 अक्टूबर से लागू हो सकता है New Wage Code! बदलेगा सैलरी स्ट्रक्चर, छुट्टियां, पेंशन और PF में भी होगा चेंज

Informational News

नया लेबर कोड जिसे लोग न्यू वेज कोड भी कहते है वह कबसे लागु होगा इसकी अटकले लगाईं जा रही है| इसके तहत कई लोगो के जीवन पर इसका असर पड़ने वाला है| नौकरी और मजदूरी करने वाले लोगो के लिए इसमें काफी बदलाव है| लेकिन यह अभी तक लागू नहीं हो पाया है| केंद्र सरकार इसक अप्रेल 2021 मेही लागू करना चाहती थी लेकिन राज्य स्तर पर इसके लिए सिस्टम तैयार नहीं होने के कारण इसमें विलम्ब आ रहा है|

सूत्रों के सवाले से खबर आ रही है की यह नया नियम अक्तूबर से लागू हो सकता है| जी बिजनेस को सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक राज्यों को इस नियम के ऊपर ड्राफ्ट रूल्स भेजने को कहा गया था| लेकिन कई राज्यों ने अभी तक ड्राफ्ट रूल्स नहीं भेजे है| जब तक यह ड्राफ्ट नहीं मिलते तब तक केंद्र सरकार इसे नोटिफाई नहीं करेगी| यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मध्यप्रदेश, बिहार और जम्मू कश्मीर ने ड्राफ्ट रूल्स भेज दिए है|

राज्यों को सितम्बर 2021 तक का समय दिया गया है| सभी राज्यों की तरफ से ड्राफ्ट रूल्स मिलते है अक्तूबर में केंद्र सरकार इसे लागू कर देगी| केंद्र सरकार ने 29 लेबर कानूनों को मिलाकर 5 नए कोड बनाये है| जिसमे इन्दुट्रीयल रिलेशंस कोड, कोड ओन ओक्युपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशन कोड, सोशियल सिक्योरिटी कोड और कोड ओन वेजिस शामिल है|

PF और Gratuity पर इसका असर

5 कोड में सबसे बड़ा बदलाव वेज कोड में है| इसके मुताबिक कर्मचारी की बजिक सेलरी कंपनी की लागत (CTC) के 50% से कम नहीं होनी चाहिए| फ़िलहाल कंपनीया बेसिक सेलरी 50% से कम दे रही है और अन्य भत्ते ज्यादा दे रही है| जिससे बेसिक सेलरी पर कटने वाले PF से बचा जा सके| अगर कंपनी सेलरी के 50% बेसिक सेलरी लेती है तो कंपनी को PF के तौर पर ज्यादा पैसे कर्मचारी के PF एकाउंट में डालने होंगे| जिससे कंपनी का बोज बढेगा|

इस कोड के लागू होने से कर्मचारियों की सेलरी में आंशिक कटौती आएगी क्यों की उनकी सेलरी मेसे ज्यादा हिस्सा उनके PF में जाएगा| जिससे कर्मचारियों को रिटायर्मेंट के समय पर ज्यादा फायदा मिलेगा| लम्बे समय की अवधि के लिए यह कोड कर्मचारियों के लिए बहोत फायदे मंद रहने वाला है| जाहिर सी बात है इसका सीधा असर PF ऑफ़ Gratuity पर देखनेको मिलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *