पिछले कुछ दिनों से सोशियल मिडिया और अन्य जगहों पर पुरानी नोट और सिक्के ज्यादा दाम पर बेचने की बात कही जा रही है| यह ट्रेंड पिछले कुछ हफ्तों से ज्यादा नजर में आ रहा है| लोग इसमें रूचि भी दिखा रहे है और पुरानी नोट और सिक्के खरीद और बेच भी रहे है| लेकिन इसके ऊपर भारतीय रिजर्व बेंक ने एक सुचना जारी करी है| अगर आप भी इसमें रूचि रखते है तो आपको यह सुचना जान्लेनी चाहिए|
RBI को मालुम चला है की, कुछ लोग पुरानी नोट और सिक्को को ज्यादा दाम पर बेच रहे है| कुछ तत्व यह काम ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से कर रहे है और इसमें RBI का नाम इस्तेमाल कर रहे है| अगर आप ऐसे सिक्के और नोट खरीदना या बेचना चाह रहे अहि तो RBI की यह सुचना जरुर पढले|
रिजर्व बेंक ऑफ़ इंडिया ने दी पुरानी नोट और सिक्के बेचने पर सुचना
RBI ने अपने आधिकारिक ट्विटर हेंडल से यह सुचना जारी करी है| RBI के संज्ञान में ऐसी बात आई है की, कुछ तत्व ऑनलाइन और ऑफलाइन पुराने सिक्के और नोट बेचने के लिए RBI का नाम इस्तेमाल कर रहे है और खरीदने वालो के पाससे RBI के नाम से कमीशन मांग रहे है|
यह बात जैसे ही RBI को पता चली बेंक ने एक सुचना जारी करते हुए कहा है की “RBI ऐसी किसीभी गतिविधिओ में शामिल नहीं है| बेंक कभी ऐसे ट्रांसेक्शन पर कोई शुल्क या कमीशन नहीं मांगता है और ना ही बेंक ने किसी को ऐसी गतिविधि करने के लिए प्राधिकार दिया है|”
आगे RBI कहता है की “बेंक ने किसी संस्था, कंपनी या व्यक्ति को ऐसे ट्रांजेक्शन करने के प्राधिकरण नहीं दिए है| जिसमे शुल्क और कमीशन माँगा जा रहा है| बेंक ऐसे धोखाधड़ी वाले तत्वों से आम लोगो को बचनेकी सलाह दे रहा है|”