शुक्रवार के उपाय: मतालक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करने चाहिए यह उपाय, दुख दर्द से मिलेगा छुटकारा!

Devotional

शुक्रवार के दिन मा लक्ष्मी की पूजा विधि विधान से की जाए तो मां का आशीर्वाद सदैव साथ रहता है। लक्ष्मी मां धनलक्ष्मी और सुख समृद्धि की देवी मानी जाती है। अगर लक्ष्मी जी रूठ जाए तो राजा को भी रंक बना सकती हैं और अगर लक्ष्मी माता प्रसन्न हो जाए तो रंक को भी राजा बना सकते हैं। इसीलिए हिंदू धर्म के धार्मिक पुस्तकों में माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व है। आप भी अगर धन से जुड़े किसी भी परेशानी से जूझ रहे हैं तो शुक्रवार को लक्ष्मी माता की विधि विधान से पूजा करनी चाहिए और उसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए यह उपाय कर सकते है।

माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए अगर शुक्रवार को लक्ष्मी नारायण का पाठ किया जाए तो उसको उचित माना जाता है। साथही भगवान लक्ष्मी नारायण को खीर का भोग लगाना चाहिए। लक्ष्मी नारायण का पाठ सुबह जल्दी उठकर स्नान करके करना चाहिए।

जैसा कि हम जानते हैं माताजी को लाल रंग बेहद पसंद होता है। माता लक्ष्मी को प्रदान करते हैं तो लाल रंग की चूंदड़ी पहेनानी चाहिए। लाल रंग का कुमकुम टीका करना चाहिए अगर हो सके तो आ प भी लाल रंग के कपड़े पहन सकते है। शुक्रवार को लाल रंग के कपड़े में सवा किलो चावल रखो इसके बाद चावल की पोटली को हाथ में लेकर ओम श्री लक्ष्मी नारायण नमः क्या मंत्र 5 बार जाप करो फिर यह पोटली को आप तिजोरी में रख सकते है। मान्यता है कि इससे आपकी तिजोरी में धन कम नहीं होगा और उसमें बढ़ोतरी होगी।

शुक्रवार के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने इष्ट देव या कुलदेवी के पूजा अर्चना करने के बाद आप माता लक्ष्मी की आराधना शुरू कर सकते हैं। माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए पाठ करना चाहिए और माता को लाल रंग के फूल चढ़ाने चाहिए। अगर माता  आपकी भक्ति से प्रसन्न होती है तो आप की तिजोरी पैसों से भर सकते हैं आपकी किस्मत रातों-रात चमक सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *