शुक्रवार का राशिफल: इन राशियों के लोगो पर रहेगी माता लख्मी जी की विशेष कृपा, धन की नहीं होगी कमी!

Rashifal

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशिफल में देखकर लोग अपना काम करते है लग्न जीवन भी राशि की तुलना करके ही करवाया जाता है। जो लोग अपना जीवन सुखमय से जीना चाहते है वो लोग ज्योतिष शास्त्र देख के ही करना चाहिए।

मेष
मेष राशि के जातकों को करिअर हो या कारोबार धैर्य के साथ आगे बढ़ना होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ रूकावटें आएंगी। लेकिन चुनौतियों का हिम्मत के साथ सामना करने पर समाधान निकल ही आएगा। किसी महिला मित्र की मदद बिगड़े काम बन जाएंगे। 22 नवंबर को मन अशांत रहेगा। व्यापारियों को इस सप्ताह कारोबार में कुछ मंदी का सामना करना पड़ेगा। लेकिन होजरी, ऊनी कपड़े एवं रेडीमेड गारमेंट्स के व्यापारियों का समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का समय मध्यम है। कठिन पलों में लव पार्टनर का साथ सुकून देगा। दांपत्य जीवन में मधुरता लाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की उपेक्षा न करें।

वृष
वृष राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह अपनी जिम्मेदारियों को निभाते हुए बीतेगा। घर हो या कारोबार आपसे लोगों की अपेक्षाएं बढ़ेंगी। परिजनों और सगे-संबंधियों को किए गए वादों या जिम्मेदारी को निभाने का दबाव पूरे सप्ताह बना रहेगा। 20 नवंबर को व्यस्तता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापारियों का समय मिश्रित फलदायक है। इस सप्ताह नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार बढ़ेगा। यदि आप मकान या जमीन खरीदने या बेचने का प्लान कर रहे हैं तो उसे कुछ समय के लिए टालना बेहतर रहेगा। महिला प्रोफेशनलों को कुछेक उलझनें रहेंगी। लव पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर मतभेद पैदा हो सकते हैं। माता की सेहत का विशेष ख्याल रखें।

मिथुन
मिथुन राशि वालोंको कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा और आपके द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की जाएगी। आपका का रुका हुआ काम पूरा हो सकता है।इसके आलावा आय में वृद्धि हो सकती है। नौकरी एवं  व्यापार के लिए समय बेहद अनुकूल हैं। इसके लावा इस राशि के जातको के यात्रा से लाभ होने के योग भी बन रहे हैं।

कर्क
कर्क राशि के जातको के बृहस्पति का ये गोचर खूब शुभ साबित होगा। इस योग में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और नया वाहन खरीददारी के भी योग बन रहे हैं। इसके आलावा आप परिवार के सदस्यों के साथ समय व्यतीत करेंगे और आपका  दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। इस दौरान आपको नौकरी में तरक्की मिलने के योग भी बन रहे हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

सिंह
सिंह राशि के लोगों आज जरा अपने बजट का ध्यान रखते हुए काम करे.सुख आनंद की चाहत में आज आपके हाथों कुछ गैर जरूरी खर्च हो सकत. किसी महिला मित्र की मदद से प्रेम संबंधों में आ रही गलतफहमियां दूर होंगी और अपने लव पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। परिजन आपके प्रेम संबंध पर विवाह की मुहर लगा सकते हैं। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

कन्या
सावधानी हटी, दुर्घटना घटी। इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को यह बात अच्छी तरह से समझ कर काम करना होगा। किसी भी तरह की जल्दबाजी या दबाव में लिए गए निर्णयों से परेशानियां पैदा हो सकती है। व्यापार, नए निवेश एवं लेन-देन में सोच-विचार कर निर्णय करें। वाहन धीरे चलाएं अन्यथा चोट-चपेट भी लग सकती है। 21 नवंबर को जोखम भरे कार्यों से बचें। दांपत्य जीवन हो या प्रेम संबंध दूसरों की भावनाओं की उपक्षो करने से तकरार हो सकती है। इस सप्ताह अपनी सेहत पर विशेष ध्यान रखें। पुराने रोग एक बार फिर से उभर सकते हैं। सप्ताह के अंत में कार्य विशेष के लिए छोटी यात्रा संभव है। यात्रा के दौरान सेहत और समान दोनों का ध्यान रखें।

तुला
ऑफिस में आज किसी बड़े अधिकारी का सहयोग मिल सकता है। आज आपके ईमानदारी की हर जगह चर्चा होगी। कार्यक्षेत्र में भी लोगों का विश्वास आप पर बनेगा । आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय से पूरा हो जायेगा । अविवाहितों को आज शादी का प्रस्ताव आयेगा। प्रतियोगी परीक्षा एवं इंटरव्यू की तैयारी में लगे युवाओं का समय अच्छा है। सप्ताह के अंत में संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। दांपत्य जीवन और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर में किसी मेहमान के आने से रौनक बनी रहेगी और सप्ताह का अंत परिजनों के साथ खुशियां मनाते हुए बीतेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों को इस सप्ताह दूसरों के बहकावे में आने की बजाय स्वयं के विवेक से काम लेना होगा। इस सप्ताह बेकार के झमेले सामने आ सकते हैं और परिजनों के साथ वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कारोबार में कुछेक अड़चनें आने से मन अशांत रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्य-भार बढ़ सकता है। 18 नवंबर को आकस्मिक खर्चे का योग है। व्यापारियों को लेन-देन की कुछ समस्याएं रहेंगी। हालांकि कोर्ट-कचहरी, बैंकिंग सेक्टर और सलाहकार का काम करने वालों का समय अपेक्षाकृत ठीक रहेगा। पारिवारिक जीवन से जुड़ी समस्या को सुलझाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की मदद मिल सकती है। महिलाओं को हड्डी से जुड़े रोग परेशान कर सकते हैं। छात्रों का मन पढ़ाई से उचट सकता है।

धनु
बीते कई सप्ताह से आपको जिस चीज का इंतजार था, इस सप्ताह आपकी वह मुराद पूरी होगी। करिअर हो या कारोबार भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। घर एवं बाहर दोनों जगह अनुकूल वातावरण बनेगा। करिअर में प्रगति के प्रस्ताव मिलेंगे। अध्यापक, लेखक, पत्रकार, बुद्धिजीवी एवं मीडियाकर्मियों के लिए यह सप्ताह सुखद साबित होगा। 19 नवंबर को -अड़चनें आएंगी, लेकन मित्रों की मदद से आप उसे दूर करने में कामयाब हो जाएंगे। व्यापारियों का समय लाभदायक है। नौकरीपेशा लोगों को उन्नति के अवसर मिलेंगे। रोजगार की तलाश में भटक रहे लोगों का इंतजार खत्म होगा। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का योग है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का अवसर मिल सकता है।

मकर
इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को अरसे अटके कामों को पूरा करने का अवसर मिलेगा। मित्रों के सहयोग से आप किसी बड़ी समस्या का समाधान करने में कामयाब होंगे। हालांकि पूरे सप्ताह आप पर पारिवारिक दायित्वों के निर्वाह का दबाव बना रहेगा। 19 नवंबर को संतान से जुड़ी किसी बात को लेकर मन चिंतित रहेगा। आपके परिश्रम का परिणाम कुछ कम मिलेगा। किसी नई योजना में सोच समझकर निवेश करें। व्यापारियों का समय मध्यम है। आढ़तियों या कमीशन एजेंटों को लेन-देन की उलझनें रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों का समय ठीक है। प्रेम प्रसंग में सोच समझकर पींग बढ़ाएं। जल्दबाजी से बनी बात बिगड़ सकती है।

कुंभ
दूसरे लोगों की बातो पर जल्द विश्वास न करते हुए आज स्वविवेक से सोचें। बकाया वसूली होगी। तनाव व अशांति रह सकती है। प्रयास अधिक करना पड़ेंगे। प्रतिद्वंद्वी शांत रहेंगे। व्यापारियों में ज्यादा लाभ उठाने के चक्कर में जोखम उठाने से बचें, अन्यथा घाटा सहना पड़ सकता है। सरकारी सेवा में संलग्न लोगों का समय ठीक-ठाक रहेगा लेकिन शेयर बाजार, सट्टेबाजी, वायदा व्यापार का कारोबार करने वालों को सावधानी से कार्य करने की जरूरत बनी रहेगी। लव पार्टनर से जुड़ी किसी चिंता के कारण मन परेशान रहेगा।

मीन
अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी अपने आपके करीबा लोगों के सामने ऐसी बातें उठाने से बचें, जो उन्हें उदास कर सकती हैं। अपमानजनक परिस्थितियों का निर्माण होगा, जरूरी काम अभी न करें. 22 नवंबर को परिजनों के साथ मौज-मस्ती के साथ दिन व्यतीत होगा। विवाह योग्य युवक/युवतियों का संबंध तय हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। नौकरीपेशा लोगों का समय लाभदायक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *