वाह री किस्मत! खुली थी 75 लाख की लॉटरी, महिला ने कूड़ा समझकर फेंक दिया बाहर, जाने फिर क्या हुआ?

News

हमने अक्सर कई बार देखा है के बहुत सारे लोगो के साथ ऐसा होता है के बहुत सारी महेनत करने के बावजूद ऐसे लोगो को नसीब साथ नहीं देता है तो उनको सफलता नहीं मिलती है। कई बार कुछ लोगो के साथ ऐसा भी होता है वो सफलता के बहुत करीब होते है लेकिन थोड़ा और प्रयास नहीं करते। वो कहावत तो हम सभी ने सुनी है के हाथ आया लेकिन मुँह नहीं लगा।

ऐसा ही कुछ ऑस्ट्रलिया में रहने वाली महिला के साथ हुआ है। बतादे के इस महिला की किस्मत रातोरात खुल गई थी क्योकि इस महिला को एक लॉटरी का टिकट लग गया था। वो भी छोटा मोटा नहीं 75 लाख रुपये का टिकट लग गया था। लेकिन बदनसीबी के बात तो यह थी के इस महिला ने उसको कूड़ा समझ लिया और घर से बाहर फेंक दिया। फिर भी किस्मत को कुछ और ही मंजूर था। आइए जानें आखिर फिर आगे क्या हुआ?

बतादे के यह महिला सालो से 5 डॉलर देकर एक लॉटरी टिकिट खरीदती थी जिसकी इनामी रकम 1 लाख डॉलर यानि 75 लाख रुपये थी।हर बार की तरह भी उसने एक टिकिट ख़रीदा और जब टिकट का रिजल्ट आया और उसने नंबर स्क्रैच कर चेक किया तो वो निराश हो गई। उसका नंबर नहीं लगा था। इसके बाद उसने गोल्डेन एडिशन टिकट को कूड़े के साथ बाहर फेंक दिया।

महिला टिकट को कूड़े के ढेर में फेंककर अपने काम में लग गई। इसी बीच उसका पति घर पहुंचा और उसकी नजर गोल्डेन टिकट पर पड़ गई। उसने महिला से पूछा तो उसने कहा कि उसने टिकट नंबर चेक कर लिया है। पति का मन नहीं माना और उसने कचरे से टिकट उठा लिया और एक बार फिर से मिलाने को कहा।

पति के कहने पर जब महिला ने दोबारा टिकट मिलाया तो वो हैरान रह गई। उसकी लॉटरी खुल गई थी लेकिन उनको खबर ही नहीं थी। उसको घर बैठे-बैठे 75 लाख रुपये मिल गए थे। पहली बार टिकट खुलने के बाद वो हैरान रह गई। दोनों पति पत्नी इतनी बड़ी रकम मिलने के बाद से फूले नहीं समा रहे।

महिला अब 75 लाख रुपये पाकर काफी खुश नजर आ रही है। उसने पहले से ही प्लान कर लिया था कि इन पैसों से वो अपने लिए नई कार खरीदेगी। वहीं कुछ पैसों से वो अपने बच्चों की सहायता भी करने की योजना बना रही है। वो अपने पति को भी धन्यवाद दे रही है जिनकी मदद से उसको ये रकम मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *