रामायण सीरियल में ‘रावण’ की भूमिका निभाने वाले दिग्गज अभिनेता अरविंद त्रिवेदी का निधन

News

देश में सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली धारावाहिक रामायण के सभी किरदार निभाने वालो को लोगो बहुत पसंद किया था। रामानंद सागर द्वारा बनाई गई रामायण के हर किरदार को सभी घरो में काफी लोक चाहना मिली थी। रामायण में रावण का किरदार निभाने वाले अरविंद त्रिवेदी का 82 की उम्र में आजके दिन मुंबई में निधन हो चूका है। भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करे।

अरविन्द त्रिवेदी के जिन्होंने रावण का किरदार निभाया था उनको लोगो बतौर रावण के रोल में काफी ज्यादा पसंद किया था। आपको बतादे के रावन का रोल पहले तो अमरीश पूरी को दिया जाने वाला था लेकिन जब रामानंद सागर ने अरविन्द त्रिवेदी को देखा तो उन्होंने रावण का रोल अरविन्द त्रिवेदी को दे दिया। रामायण के आलावा अरविन्द त्रिवेदी करीब 300 फिल्मो में काम किया है। लेकिन उनको सबसे ज्यादा लोक चाहना रावण के रोल से ही मिली थी।

अरविन्द त्रिवेदी का जन्म एक मध्यप्रदेश के उज्जैन में एक गुजराती परिवार में हुआ था। रामायण सीरियल में रावण की भूमिका निभाने अरविन्द त्रिवेदी वास्तव में बहुत बड़े राम भक्त है।कथाकार मोरारी बापू के हाथो से अपने घर में राम की मूर्ति स्थापित करवाई थी। उन्होंने अपने घर की दीवाल पर शिव तांडव भी लिखवाया था।

गौरतलब है कि टीवी सीरियल ‘रामायण’ सबसे चर्चित शो है। यह शो 1987 में टेलीकास्ट हुआ था। जिसे लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस सीरियल में काम करने वाला हर अभिनेता मशहूर हुआ। इतना ही नहीं लोग रियल लाइफ में राम और सीता का किरदार निभाने वाले एक्टर्स को भी राम और सीता मानने लगे थे। इस सीरियल में अभिनेता अरविंद त्रिवेदी ने रावण की मशहूर भूमिका निभाई थी। इस किरदार को निभाकर उन्होंने काफी नाम कमाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *