ये 143 चीजें होने जा रही महंगी, नींबू, पेट्रोल-डीजल के बाद देखें नई लिस्ट, अब हो जाएगी असल में जेब ढीली

News

महंगाई की मार आम आदमी में कई महीनो से चल रही है| लेकिन सरकार लोगो की परेशानी दूर करने की बजाये उसको बढाने की सोच रही है| मिल रही खबरों के अनुसार जीएसटी काउन्सिल की मीटिंग मई महीने में मिलने वाली है| उसमे 143 चीजो के रेट में बढ़ोतरी हो सकती है| इसके बाद इन चीजो के दाम बढ़ सकते है| जीएसटी काउन्सिल ने राज्य सरकारों से इन 143 चीजो के रेट बढ़ाने पर सुजाव मांगे है|

आप शायद सोच रहे होंगे की यह 143 चीजे कौनसी है| आपको हम बतादे की इसमें टीवी (32 इंच से कम साइज),  पॉवर बैंक, घड़ियां, सूटकेस, पापड़, गुड़, हैंडबैग्स, इत्र, चॉकलेट्स, चेविंग गम, अखरोट, कस्टर्ड पाउडर, नॉन- अल्कॉहोलिक ड्रिंक्स, वॉश बेसिन, चश्में, चश्मों के फ्रेम,  कपड़े और चमड़े की चीजो को शामिल किया जाएगा| इसका मतलब इस सभी चीजो के दाम आनेवाले समय में बढ़ने वाले है|

सूत्रों और कुछ रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के मुताबिक 143 चीजो मेसे 92% चीजो पर 18 से 28 प्रतिशन टेक्स बढ़ाने की बात कही जा रही है| आपकी जानकारी के लिए बतादे की साल 2017 में परप्यूम, लेदर से बने आयटम, लैम्प्स, कोको पाउडर, ब्यूटी और मेक-उप का सामान, पटाखे,चॉकलेट्स, साउंड रिकॉर्डिंग उपकरण चीजो पर टेक्स कम किया गया था और साल 2018 में टीवी और कम्प्यूटर मॉनिटर (32 इंच से कम) , डिजिटल एंड वीडियो कैमरा रिकॉर्डर, पॉवर बैंक जैसी चीजो की टेक्स में कटौती करी गई थी|

लेदर क्लॉथ, हैंड वॉच, पऱफ्यूम, प्री-शेव/ आफ्टर शेव, डेंटल फ़्लॉस, चॉकलेट, कोको पाउडर, वॉश बेसिन, कोल्ड ड्रिंक्स, हैंडबैग्स, प्लाई जैसी चीजो पर सरकार 18 से बढाकर 28% टेक्स करने की सोच रही है| पापड़ और गुड पर सरकार 0 से 5% का टेक्स करने की सोच रही है| वाही 5% बेज टेक्स स्लेब को अब 8% भी किया जा सकता है| अगर ऐसा होता है तो आम आदमी के बजट पर इसका सीधा असर देखनेको मिलेगा|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *