मछली पकड़ने गए बच्चे को तालाब में मिली नोटों की गड्डी, अब दहशत में पूरा गाँव, जाने वजह

News

आमतौर पर यदि किसी को पांच सौ और दो हजार के असली नोट मिल जाए तो वो खुश हो जाता लेकिन इन नोटों ने गाँव वालो की नींद उड़ा रखी हैं। आज के समय कुछ ही लोग ऐसे दुनिया में मौजूद है जो अगर उनको 500 या 2000 की नोटों की गड्डी मिल जाए तो वह वापिस करते है। लेकिन मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के आरुद गाँव में से ऐसा मामला सामने आया है जहा पर नोटों की गड्डी को पुलिस को सोप दिया गया है। इसके पीछे की वजह हैरान कर देने वाली है।

बतादे के सोमवार के दिन सुबह 7 बजे जब खंडवा जिले की पंधाना तहसील के ग्राम आरुद में एक कालू मछुआरे का बेटा मछली पकड़ने गया था। यहाँ जब उसने मछली पकड़ने के लिए जाल तालाब में फेंका तो उसमे पांच सौ और दो हजार के नोटों की गड्डी आ गई। ये लगभग 20 हजार रुपए थे। ऐसे में लड़का उन नोटों को अपने घर ले आया और सुखाने लगा।

लड़का जैसे ही नोटों की गड्डी को सूखाने के बाद इकठ्ठा ही करने वाला था के उसके पिता की नजर नोटों पर पड़ी। लड़के के पिताजी को शक हुआ के नोट नकली भी हो सकते हैं, जिससे उनके मनमे डर पैदा हो गया। जिसके कारण उन्होंने इसकी सुचना पुलिस को दे दी। पुलिस जब आई तो उन्होंने पहले नोटों को सैनिटाइज किया और फिर अपने कब्जें में ले लिया।

इन नोटों को किसने और क्यों फेंका ये अब पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गया हैं। ये कोई अपराध हैं या फिर लापरवाही? फिलहाल पुलिस इसकी जांच कर रही हैं। प्रशिक्षु डीएसपी और पंधाना थाना प्रभारी केतन एच अडलक के अनुसार हमें इस घटना की सुचना 100 नंबर पर कॉल से मिली थी। बताया गया कि कोई नोट तालाब के पास फेंक गया हैं। जब जाकर देखा तो वहां कुछ नोट किनारे से जले हुए भी थे। नोटों को सैनिटाइज करके थाने लाया गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *