भारत ने जितना बेचा उससे ज्यादा विदेशी सामान खरीद लिया, जाने कोनसि चीजे भारत सब से ज्यादा बेचता है और कॉनसी चीजे खरीदता हे।

Informational News

दुनिया के हर देश एक दूसरे से आयात निर्यात करते रहे है। भारत के निर्यात की वृद्धि दर नवंबर में गिरकर 26.49 फ़ीसदी पर आ गई है। इसी अवधि में भारत का आयात मे भारी बढ़ावा हुआ है 57.18 फ़ीसदी हो गया है। इस वजह से कारोबारी घाटा काफी बढ़ गया है।

 

कारो बारी घाटा यानी कि निर्यात के सामने आयात हुआ सामान अगर ज्यादा होता है तो उसे कारोबारी घाटा गीना जाता है। अगर भारत के निर्यात की तुलना में आयात की बात करें तो यह दोगुने से भी अधिक रहा है, जो लंभी अवधि तक रहने पर किसी भी देश के लिए अच्छा नहीं है।

जिस देश का आयात कम और निकास ज्यादा हो उस देश कि औद्योगिक क्रांति तेजी से देखी गई है। भारत आयात के मामले मे इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक, मोबाइल, चिप्स, प्रेट्रोलियम प्रोडक्ट, कच्चा तेल और अन्य उत्पादों का आयात नवंबर महीने में 132.44 फीसदी बढ़कर 14.68 अरब डॉलर पर पहुंच गया। नवंबर 2021 में कोयला, कोक ब्रैकेट का आयात 135.81 फीसदी बढ़कर 3.58 अरब डॉलर रहा।

नवंबर महीने में भारत में क्रूड ऑयल से लेके गोल्ड इंपोर्ट में तेजी दर्ज की गई है। शादी का सीजन होने से और इन्वेस्टमेंट के लिए लोग सोने मे निवेश करना पसंद करते है। भारत मे नवंबर 2020 में ट्रेड डेफिसिट 1.19 अरब डालर के करीब था। भारत में नवंबर में सोने के आयात मे 8 फ़ीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है, इस वजह से भी भारत के कारोबारी घाटे में वृद्धि हुई हो ऐसा माना जा रहा हे। नवंबर 2020 में भारत के आयात और निर्यात में 10 अरब डॉलर का अंतर था। भारत का निर्यात भी बढता जा रहा है जो अच्छी बात है भारत को आयात और निकास के बीच मे आ रहे फर्क पे काम करना चाहिए!

भारत का आयात नवंबर 2021 में 53.15 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है। नवंबर में भारत का कारोबारी घाटा करीब दोगुना होकर 23.27 अरब डालर हो गया है। भारत स्टील, लोहा, इंजीनियरिंग मशीनरी, रिफाइंड प्रेटोल, ज्वेलरी, कार जैसी चीजों को भारी मात्रा मे एक्सपोर्ट निकास करता हे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *