बेरोजगारी भत्ता चाहिए तो कैसे कराएं रजिस्ट्रेशन? कौन ले सकता है और कैसे उठाएं फायदा

Informational

कोरोना काल में कई लोगो को अपने रोजगार से हाथ धोना पड़ा है| कोरोना के चले कई कंपनियो को नुक्सान उठाना पड़ा है तो कई कंपनिया बंध भी हो गई है| आपकी चल रही रोजिंदा जीवन में अचानक से ऐसी अड़चन आ जाए तो आपका जीवन परेशानियों से गिर जाता है| आम आदमी वैसे ही एक एक पैसा सोच समजकर खर्चता है फिर भी बचत बहोत कम होती है| और ऐसी परिस्थिति में अगर किसीकी नौकरी चली जाए तो क्या होगा वह आप समज सकते है|

ऐसे ही लोगो के लिए सरकार एक योजना ले कर आई है| जिसमे नौकरी से हाथ धो बैठा व्यक्ति अपनी सेलेरी का 50% तक पैसा प्राप्त कर सकता है| इस योजना का नाम अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना है| इसकी अवधि सरकार ने बढाकर 30 जून 2022 कर दी है| पहले इसकी अवधि 30 जून 2021 तक ही थी| अब तक इस योजना के तहत 50 हजार लाभार्थी लाभ ले चुके है|

अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना उन लोगो के लिए है जो अपनी नौकरी छूटने पर बेरोजगार हुए है| यह भत्ता 3 महीने के समय के लिए दिया जाता है| जिससे किसी घर की परिस्थिति न बिगड़े| बेरोजगार होने के बाद 30 दिनों बाद इस योजना के साथ कोई जुड़ सकता है| इस योजना का लाभ लेने के लिए कुछ आवश्यकताये होती है|

इस योजना न लाभ उठाने के लिए ESCI (कर्मचारी राज्य बिमा निगम) से जुड़े वकर्मचारी ESCI की किसीभी ब्रांच में जाकर एपना आवेदन दे सकते है| कर्मचारी राज्य बिमा निगम में आवेदन करता द्वारा किये गए आवेदन की पुष्टि करी जाती है और बादमे पुष्टि होने पर आवेदनकर्ता के खाते में राशी जमा करादी जाती है|

इस योजना का लाभ प्राइवेट सेक्टर में नौकरी करने वाले जिनकी सेलरी मेसे PF/ESI कटती है वह ले सकता है| ESI का फायदा निजी कंपनिया, फेक्ट्रीया और कारखानों में काम करने वाले कर्मचारी उठा सकते है| इसके चलते ESI कार्ड बनता है| कर्मचारी योजना का फायदा उठाने के लिए ESI कार्ड और कंपनी द्वारा दिए गए कागज के आधार पर इस योजना का लाभ उठा सकते है|

जिनकी मासिक आय 21 हजार या उससे कम है वह लोग इसका लाभ उठा सकते है| दिव्यांग कर्मचारियो के लिए सेलरी 25 हजार तक रखी गई है| इस योजना का लाभ कोई बेरोजगार जीवन में सिर्फ एक बार ही ले सकता है| इसके बाद वह अमान्य घोषित करा जाएगा| अटल बीमित व्यक्ति कल्याण योजना का फायदा जल्द से जल्द उठाये और अन्य लोगो कोभी इससे अवगत करवाए जिससे किसी जरुरत मंद को इसका फायदा मिल सके| यह काम आप इस लेख को शेयर करके कर सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *