आपने बुलेट ट्रेन के बारेमे सुना होगा लेकिन क्या आपने बुलेट प्लेन के बारेमे सुना है? आपने नहीं सुना होगा| लेकिन जल्द ही बुलेट प्लेन लोंच होने जा रहा है| इस विमान का नाम ओट्टो सेलेरा 500L रखा गया है| इस प्लेन का आकर बुलेट यानि की गोली जैसा होने के कारण इसे बुलेट प्लेन कहा जा रहा है| इतना ही नहीं इसकी इतनी खासियते है की आप हैरान रह जाओगे|
ओट्टो सेलेरा 500L को बुलेट के जैसा आकर इस लिए दिया गया है की, यह प्लेन हवा को कम रोके जिससे इसकी रफ़्तार बढ़ जाये और घर्षण कम होने की वजह से इसमें इंधन भी बहोत कम इस्तेमाल होता है| कंपनी के सीईओ ओट्टो जूनियर कहते है की यह प्लेन अन्य विमानों की दक्षता में 4 से 5 गुना और जेट विमानों की दक्षता में 7 से 8 गुना है|
अन्य विमान को उड़ने पर प्रति घंटे 2100 डॉलर का खर्च आता है जबकि ओट्टो सेलेरा 500L में यह खर्च केवल 328 डॉलर प्रति घंटे का हो जाता है| इसके माइलेज की बात करे तो इसमें 18 से 25 मिल प्रति गेलन इंधन की खपत होगी, जो अपने आपमें बहोत कम है| इस प्लेन में छह यात्रिओ के लिए पर्याप्त जगह है और इसके साथ यह 740 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से उड़ सकता है|
ओट्टो सेलेरा 500L एक बार में 4500 मिल तक का सफ़र तय कर सकता है| 4500 मिल यानी की 7242 किलोमीटर होते है| साल 2018 से इसका परिक्षण शुरू हुआ था| अभी यह यात्रिओ के लिए नहीं है| 2018 के बाद से यह प्लेन 50 बार परिक्षण कर चूका है| अभी परिक्षण में यह केवल 180 मिल की स्पीड ही हांसिल कर सका है और 17,000 फिट की ऊंचाई तक उड़ान भर सका है|
ओट्टो सेलेरा 500L की कीमत 5 मिलियन डॉलर है| अन्य विमानों के मुकाबले इसमें 59% कम हवाई घर्षण होता है| विमान की बिक्री 2025 से शुरू हो सकती है| प्लेन के इंजिन की बात करे तो इसमें डीजल इंजिन दिया गया है, जिसे बादमे इलेक्ट्रिक या हाइड्रोजन में बदला जा सकता है|