बुधवार का राशिफल: इन 5 राशियों पर रहेगी गणेश जी की विशेष कृपा!

Rashifal

 

ज्योतिषशास्त्र मे करोडो लोग विश्वास करते हे तो कुछ लोग जो इस के पीछे के विज्ञान को नहीं जानते वह इस पर सवाल भी उठाते हे!  राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। जैसे की दैनिक राशिफल जो प्रति दिन की भविष्यकथन करता है, इसी तरीके से साप्ताहिक वही मासिक और वार्षिक राशिफल होते हे. ज्योतिषी राशिफल को बताते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का अभ्यास करते हे और एक जेनेरिक सुझाव या भविष्वाणी करते हे। इसमे नौकरी, व्यापार, प्रवासन, स्वास्थ लेन-देन, परिवार जैसे दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं की भविष्वाणी की जाती हे. आइये जानते हे आज का राशिफल।

वृष राशि() – आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। मन में शांति एवं प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में व्‍यस्‍तता बढ़ सकती है। कुछ पुराने मित्रों से पुनःसम्पर्क हो सकते हैं। बड़ा आर्थिक लाभ मिलने की संभावना है. छात्र पढ़ाई में रुचि खो सकते हैं. निवेश की दृष्टि से दिन शुभ है.रुके हुए काम बनेंगे। तरक्‍की के मार्ग प्रशस्‍त होंगे।

मिथुन राशि: इस राशि के लोगो से किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बन रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता का समाचार मिलने से मन में हर्ष होगा। आज यदि आप अपने मित्रों के साथ किसी यात्रा पर जाने की तैयारी कर रहे हैं, तो बहुत ही सावधानी से जाएं, क्योंकि इसमें आपका अपने किसी मित्र से कोई वाद विवाद भी हो सकता है। यदि ऐसा हो, तो आपको उसमें अपनी वाणी की मधुरता को बनाए रखना होगा।

कन्या: घर में नवीन कार्यों के लिए अनुकूल समय है। जॉब में सफलता की प्राप्ति का दिवस है। पीला व सफेद रंग शुभ है। धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। चीज़ों और लोगों को तेज़ी-से परखने की क्षमता आपको दूसरों से आगे बनाए रखेगी।

तुला- आज आपके चारों ओर सुखद वातावरण रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेनदेन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। नई शुरुआत की तीव्रता सभी व्यवसायियों के लिए आगे बढ़ने का मौका प्रदान करेगी.

मीन राशि: आज का दिन पुत्र-पुत्री की चिंता तथा उनके कामों में व्यतीत होगा। दाम्पत्य जीवन में कई दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। ऐश्वर्य व आरामदायक साधनों पर व्यय होगा। मन में कई दुविधाएं चल रही हैं। गलत फैसले भी ले सकते है। आध्यत्मिक बल से लाभ होगा।

(ऊपर बताई गई जानकारी का हम दावा नहीं करते हैं कि यह सत्य एवं सटीक है. इन्हें अपनाने से पहले इस क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *