बिहार के लोगो ऐसा मौका बार बार नही आता इसे हाथ से मत जाने देना बहुत सस्ता भाव में नीलाम हो रहा है जब्त किये गए वाहन जाने पूरी बात…

Informational

हमारे देश में पिछले कुछ समय ने नये वाहनों की कीमतों में काफी बढ़ोतरी हुई है, ऐसे में जो लोग सेकंड हेंड वाहन खरीदना चाहते है उनके लिये बहुत बड़ी खुश खबरी है।बिहार के लोगो ऐसा मौका बार बार नही आता इसे हाथ से मत जाने देना बहुत सस्ता भाव में नीलाम हो रहा है जब्त किये गए वाहन जाने पूरी बात…

एक मानव मानसिकता है के जो भी चीज को करने से हमें मना किया जाता है उस चीज को सबसे ज्यादा करने का मन होता है। अब आप दारू के बारे में ही देख लीजिये। गुजरात और बिहार जैसे राज्यों में दारू बंद है फिर भी वहा पर गैर तरीको से दारू मिल ही जाता है। दारू को एक जगह से दूसरी जगह ले जाने के लिये वाहन के द्वारा किया जाता है। दारू को एक जगह से दूसरी जगह ले जाते समय बहुत बार पुलिस के हाथो वह पकडे जाते है। ऐसे मामलो में पकडे जाने वाहनों को नीलाम किया जाता है।

बतादे के बिहार में अप्रैल, 2016 में शराबबंदी लागू होने के बाद से अभी तक करीब 55 हजार वाहनों को जब्त किया गया है। इसमें से मात्र 9,706 वाहन ही नीलाम किए गए हैं, जिससे करीब 62 करोड़ के राजस्व की प्राप्ति हुई है। ऐसे में विभाग ने सभी जिलों के डीएम को जल्द से जल्द जब्त वाहनों को नीलाम करने का निर्देश दिया है।

जायदा है दोपहिया वाहन की संख्या :-

विभागीय जानकारी के अनुसार, जब्त वाहनों में आधे से अधिक दो पहिया वाहन हैं। आंकड़ों की बात करें तो सिर्फ मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने 10,736 वाहन जब्त किए हैं। इसमें 6,560 दो पहिया वाहन हैं, जबकि तीन पहिया, चार पहिया व ट्रक समेत अन्य वाहनों की संख्या 4,176 है। वर्ष 2021 में अक्टूबर माह तक 2,887 वाहन जब्त किए गए हैं, जिसमें 1630 दो पहिया व 1257 अन्य वाहन हैं।

पिछले दो महीने में पकड़ी गयी 125 कार :-

पिछले दो माह की बात करें तो मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग ने सिर्फ अक्टूबर-नवंबर माह में शराब तस्करी में शामिल 500 से अधिक गाडिय़ों को जब्त किया गया। इसमें 125 से अधिक कार व चार पहिया गाड़ियां थीं जबकि करीब 50 ट्रक पकड़े गए थे। इसके अलावा दो पहिया वाहनों की संख्या भी 300 के आसपास थी। तीन पहिया वाहन भी 50 के करीब पकड़े गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *