फोन फटने से गंभीर चोटें! बम की तरह फटा ब्रैंड न्यू OnePlus Nord 2 5G, जानें पूरी कहानी, यूजर की जुबानी

News

OnePlus की Nord सीरिज में पिछले कुछ समय से फोन फटने की समस्या सामने आ रही है| अगस्त महीने की शुरुआत में 2 OnePlus नोर्ड ब्लास्ट होने की खबर आई थी| अब एक बार फिर से OnePlus नोर्ड 2 5G फ़ोन फटने की खबर आई है| यह फ़ोन दिल्ही के रहने वाले पेशे से एडवोकेट गौरव गुलाटी का था| गौरव ने यह फ़ोन 10 दिन पहले सही लिया था| उन्होंने इसका इस्तेमाल 2 से 3 दिन पहले ही चालू करा था| फोन जब ब्लास्ट हुआ तो बेटरी करीब 90% चार्ज थी|

गौरव बताते है की वह दिल्ही की तीसहजारी कोर्ट के चेंबर में बैठे हुए थे और अचानक फ़ोन मे आग लग गई और कुछ ही पलो में फ़ोन फट गया| उनके कोट से अचानक धुआ निकलने लगा| जब तक वह समजपाते उससे पहले फ़ोन उनकी जेब मेही फट गया| फ़ोन फटने से गौरव के पेट, आँख और कान में चोट आई है| उनका कहना है की फोन में आग के धुएं से अंको सांस लेने में तकलीफ हो रही है| उनकी आँख चोटिल होने से उन्हें धुंधला दिख रहा है| फिलहाल उनका इलाज चल रहा है|

घटना के होने के बाद गौरव ने पोलिस में शिकायत दर्ज कराइ है| उन्होंने कंपनी को तेग करके ट्विटर पर ट्वीट भी किया है| कंपनी ने उनको संपर्क भी करा| गौरव ने कहा की OnePlus कंपनी की और से एक आदमी उनसे मिलने भी आया और आगे की जांच करने के लिए उनसे फ़ोन साथ ले जाने को कहने लगा| गौरव ने पोलिस केस होने के चलते फोन देने से मना कर दिया है| कंपनी ने कहा है की वह बिना फ़ोन की जांच करे कुछ नहीं कर सकती है| गौरव कंपनी के रवैये से असंतुष्ट दिखे| उन्होंने कहा था की उनको ऐसा लग रहा है की वह अपना डेथ सर्टिफिकेट साथ में लेकर घूम रहे है| मामले पर पोलिस की जांच चल रही है| आगे क्या होगा वह हम आपको बताते रहेंगे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *