फिर सस्ता हुआ सरिया, यहाँ जाने आज का ताजा रेट, सीमेंट का दाम भी गिरा – Saria Price Today

Informational News

कोरोना महामारी की वजह से सभी कारोबार बंध थे, जिसके कारण सभी चीजो का उत्पादन बहोत कम हो गया था| जब कोरोना महामारी कम होती दिखी, फिरसे मार्किट में तेजी भी देखनेको मिली, लेकिन कम स्टोक होने के वजह से बाजार में सभी चीजो के दाम अचानक से बहोत बढ़ गए थे| ऐसा ही सरियो के साथ भी हुआ है|

सरियो का दाम भी आसमान छू रहा था, ऐसे में एक खुशखबर आ रही है| सरियो के दाम में बहोत गिरावट देखनेको मिल रही है| दरअसल कोयले के दाम घटने की वजह से सरियो के दाम भी कम हो रहे है| पहले कोयला 18 हजार रुपये प्रति टन मिल रहा था, जो घटकर 12 हजार रुपये प्रति टन हो गया है|

पहले सरिया भी 65 हजार रुपये प्रति टन मिल रहा था, लेकिन इसमें गिरावट आकर उसका दाम अब 57 हजार रुपये प्रति टन हो गया है| लेकिन रिटेल में अभी भी सरिया 60 हजार रुपये प्रति टन के दाम से बिक रहा है| एक क्षेत्र से जुड़े लोगो का मानना है की आनेवाले दिनों में और भी गिरावट देखनेको मिलेगी|

कुछ विशेषज्ञों का कहना है की इस गिरावट के पीछेका कारण केवल कोयले का दाम नहीं है, बढ़ते दामो की वजह से बाजार में मांग काफी कम हो गई थी, जिसके कारण भी यह गिरावट देखेनेको मिल रही है| सरियो के दाम के साथ साथ स्पंज आयरन का दाम भी गिर रहा है|

स्पंज आयरन की कीमत में हुई गिरावट

कोयले की कीमत में गिरावट आनेकी वजह से स्पंज आयरन मेभी गिरावट देखनेको मिल रही है| पहले स्पंज आयरन 35 हजार रुपये प्रति टन बिक रहा था, अब इसकी कीमत 30 हजार रुपये प्रति टन हो गई है| सपन आयरन मेभी आनेवाले दिनों में गिरावट देखनेको मिल सकती है|

बढ़ा उत्पादन और सीमेंट के दाम भी हुए कम

कोयले और स्पंज आयरन के दामो में गिरावट के चलते अब मिलो में उत्पादन बढ़ गया है| री रोलिंग मिलो में अब उत्पादन करीब 60% तक हो गया है| सरियो के साथ साथ सीमेंट के दामो मेभी गिरावट देखनेको मिल रही है| अब सीमेंट की एक बेग करीब 280 से 300 रुपये में बिक रही है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *