प्यार हो तो ऐसा : अपने प्रेमी से शादी के करने के लिए प्रेमिका बांग्लादेश से तैरकर पहुंची भारत लेकिन फिर जो हुआ !

News

कहते हैं प्यार में बड़ी ताकत होती है. अगर प्यार सच्चा हो तो इंसान कुछ भी कर जाता है। बांग्लादेश की एक लड़की ने वाकई साबित कर दिया है कि प्यार में इंसान कुछ भी कर सकता है। 22 साल की ये लड़की बांग्लादेश से अपने भारतीय प्रेमी से शादी रचाने तैरते-तैरते पहुंच गई, वो भी पूरे एक घंटे तक।

हम सभी ने एक मशहूर शायरी सुनी है के अब इश्क आसान नहीं है,आग का दरिया है और तैर के जाना है। ये तो मियां गालिब भी कह गए थे, लेकिन इस लड़की ने साबित कर दिया कि दरिया चाहे आग का हो या फिर पानी का, पार करके ही जाना होता है। सोशल मीडिया पर ये प्रेम कहानी खूब वायरल हो रही है. लोगों ने तो यहां तक कह डाला कि लड़की विश्वात्मा फिल्म के गाने – ‘सात समंदर पार मैं तेरे पीछे-पीछे आ गई’ का असली वर्जन है।

खबरों के मुताबिक लड़की का नाम कृष्णा मंडल बताया जा रहा है और वो बांग्लादेश की रहने वाली है। उसकी मुलाकात फेसबुक के ज़रिये भारतीय लड़के अभिक मंडल से हुई। दोनों के बीच दोस्ती हुई और फिर प्यार। अब दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लड़की के पास भारत आने के लिए पासपोर्ट और ज़रूरी कागज़ थे नहीं, ऐसे में उसने नदी का रास्ता लिया।

लड़की सुंदरबन जंगल से गुजरते हुए करीब 1 घंटे तक तैरकर भारत पहुंची। यहां आकर उसने कोलकाता के कालीघाट मंदिर में अपने प्रेमी से शादी रचा ली। अब उसे पुलिस ने गैर कानूनी तरीके से सीमा पार करने के मामले में गिरफ्तार किया है। पर यह शादी अभी मुश्किल में पड़ गई है। पुलिस ने लड़की को अवैध तरीके से भारत में दाखिल होने के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया और जल्द ही लड़की को बांगला देश के हाई कमीशन को लड़की सौप दी जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *