पहेले कभी बेचते थे लिट्टी चोखा, आज है करोडो की संपत्ति के मालिक, जानिये कितनी संपत्ति है खेसारी लाल यादव के पास

Informational

आज से कुछ सालो पहले सिर्फ बॉलीवुड की फिल्मो का ही बोल बाला था। लेकिन आज के समय में ऐसा कुछ नहीं रहा आज लोग साऊथ ,गुजराती ,भोजपुरी और पंजाबी फिल्मे भी देखना पसंद करते है। आज हम आपको भोजपुरी फिल्मो के सबसे चहेते सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के बारे बताने जा रहे है। जिनका भोजपुरी फिल्मों में एक बड़ा फैन बेस है। इस इंडस्ट्री में काम करते करते उन्होंने लाखों करोड़ों के मालिक बन गए हैं। उनकी लाइफ स्टाइल भी किसी बॉलीवुड सितारे से कम नहीं है।

खेसारी लाल यादव ने अपनी पहचान खुद बनाई है। खेसारी लाल यादव की फिल्में और गाने दर्शकों को काफी पसंद आते है। भोजपुरी इंडस्ट्री में उन्होंने अपना एक अलग नाम बनाया है। खेसारी की लोकप्रियता का अंदाजा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि उनके चाहने वाले ना केवल सिर्फ भोजपुरी दर्शक है बल्कि हिंदी बोलने वाले दर्शक भी उन्हें देखना पसंद करते हैं। इसी वजह से उन्हें बिग बॉस हाउस में भी आमंत्रित किया गया था।

खेसारी लाल यादव ने खुद बताया था के आज जिस मुकाम पर हैं वहाँ तक पहुँचने के लिए उन्होंने रात दिन काफी मेहनत की है। एक समय ऐसा भी था जब वह लिट्टी चोखा बेचकर अपना पेट पाला करते थे, लेकिन अपनी कड़ी महेनत और लोगो के प्यार के कारण आज करोड़ों के मालिक हैं। आज उनकी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है। कभी एक छोटे से कमरे में रहने वाले खेसारी लाल यादव आज एक बहुत बड़े वैभवी घर में रहते हैं। तो चलिये आज हम आपको खेसारी लाल यादव की कुल संपत्ति के बारे में बताते है।

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक साल 2021 में खेसारी लाल यादव की कुल सम्पति 12 -15 करोड़ रुपये के करीब है।खेसारी लाल यादव ने अपनी कड़ी महेनत और लगन से दिन रात एक करके अपने टेलेंट के दम पर सारा पैसा कमाया है। खबरों के अनुसार एक फिल्म का खेसारी लाल यादव 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करते हैं। वहीं विज्ञापन और ब्रांड का प्रमोशन कर के भी वे खूब कमाते हैं। कई लोग उन्हें शादी या किसी प्राइवेट ईवेंट में भी पैसे देकर बुलाते हैं। इस तरह उनकी कमाई के कई सोर्स हैं।

खेसारी लाल यादव के घरो की बात करे तो उनका एक घर पटना में है। पटना में वह अपने परिवार के साथ आलीशान भव्य घर में रहते हैं। वहीं मुंबई में भी उनका लाखों की कीमत वाला एक फ्लैट है। खेसारी लाल को लग्जरी कारों का भी बड़ा शौक है। उनके पास लाखों से करोड़ों तक की गाड़ी का कलेक्शन है। उनके पास 30 लाख वाली Toyota Fortuner से लेकर बीएमडब्ल्यू, लैंड रोवर और फॉर्च्यूनर जैसे करोड़ों तक की गाड़ियां भी हैं।

खेसारी लाल के परिवार की बात करें तो उन्होंने साल 2006 में चंदा देवी से शादी की थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे है जिनका नाम कृति और ऋषभ यादव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *