पटना में युवती के शरीर पर ब्लेड से काटकर लिखा’ I HATE U’, बेहोशी टूटी तो ट्रक में थे दो लड़के, और फिर…

News

अजीब मामला पटना में सामने आया है| यहाँ के मौर्यालोक परिसर में गुरुवार की सुबह एक युवती अर्धबेहोशी की हालत में मिली थी| लड़की के शरीर पर कई जगह पर मारपीट, और ब्लेड से कटे होने के निसान थे| लड़की के बाए पैर में ब्लेड से लिखा था की “आई हेट यु”| लड़की को नजदीकी हस्पताल में भरती करवाया गया और पोलिस को पूरी घटना की जानकारी दी गई और पोलिस ने उसकी खोजबीन शुरू करदी थी|

युवती को जब अस्पताल में होश आया तब उसने बताया की वह गया की रहने वाली है और यहाँ पर कैसे पहुच गई वह उसे मालुम नहीं है| पोलिस ने लड़की के परिजनों को फोन करके पटना बुला लिया था| परिवार के लोग जब पटना पहुचे तब उन्होंने बताया की लड़की की गायब होने की जानकारी उन्होंने अपने नजदीकी कोतवाली थाने में दर्ज कराइ थी| परिजन वैसे तो खुश है लेकिन बेटी की ऐसी हालत देखकर बहोत दुखी हो गए थे|

युवती का कहना है की वह बुधवार को डालमिया नगर में सामन खरीदने गई थी| उसे अचानक बेहोशी जैसा लगने लगा था तो वह एक टेम्पो में बैठ गई, जिसमे आगेसे दो और लड़के बैठे हुए थे| उसके बाद जब लड़की को होश आया तो वह एक ट्रक में थी और उसके अगल बगल में और दो युवक बैठे हुए थे| उसके बाद वह कैसे पटना पहुची उसको मालुम नहीं है|

लड़की एक कोचिंग सेंटर में काम कर रही थी| जहा पर उसे आनंद यादव नाम के सहयोगी द्वारा बहोत परेशां करा जा रहा था| लड़की के मना करने पर भी आनंद नहीं मान रहा था तब परिजनों ने लड़की को नौकरी छुडवा दी थी| लड़की का कहना है की यह चीज आनंद ने की है| आनंद नही उसे पटना लाकर छोड़ दिया है और उसके शरीर के साथ ऐसी हालत करी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *