नाग पंचमी के दिन ऐसे ही करे नाग देवता की पूजा, अगर सही तरीके से की पूजा तो घर में सुख सम्पति आएगी

Devotional

हमारे हिन्दू धर्म में सावन महिने का धार्मिक महत्व बहोत ज्यादा है। सावन के महिने को सभी महिनो से पवित्र माह माना जाता है ,सावन मास में हमारे हिन्दू धर्म के कई महत्वपूर्ण त्यौहार आते है।उन्हीं त्योहारों में से एक त्यौहार है नाग पंचमी का। नागपंचमी का त्यौहार हर साल सावन मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को सभी हिन्दू धर्म के लोग मनाते है।

इस साल 2021 में नाग पंचमी का त्योहार 13 अगस्त शुक्रवार को मनाया जाएगा। पौराणिक मान्यता के अनुसार नागपंचमी के दिन भगवान शिव की पूजा के साथ नागदेवता की पूजा विधि विधान के साथ की जाये तो कुंडली से कालसर्प दोष का प्रभाव खत्म हो जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार नाग पंचमी के दिन रुद्राभिषेक करने से भक्तो को सभी दुखो से छुटकारा मिलता है। आज के दिन आपको किसी जगह नाग देवता के दर्शन हो तो उसे बहुत शुभ माना जाता है।

आपको बताते है नाग पंचमी के दिन शुभ मुहूर्त, उसका महत्व और महत्वपूर्ण बातें

नाग पंचमी – 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार

नाग पंचमी प्रारंभ 12 अगस्त 2021 गुरुवार के दिन दोपहर 03 बजकर 24 मिनट से 13 अगस्त 2021 दिन शुक्रवार दोपहर 01 बजकर 42 मिनट बजे नाग पंचमी तिथि समाप्त हो जायेगी

नाग पंचमी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त – 13 अगस्त शुक्रवार के दिन सुबह 05 बजकर 49 मिनट से 08 बजकर 28 मिनट तक पूजा शुभ मुहूर्त है।

नाग पंचमी का महत्व

अगर किसी व्यक्ति कुंडली में कालसर्प दोष है और वह उसे दूर करना चाहता है तो उसे नागपंचमी के दिन नाग देवता और भगवान शिव की पूजा और रूद्राभिषेक पुरे विधि विधान के साथ करना बहुत शुभ माना जाता है। नाग पंचमी के दिन पूरी श्रद्धा से पूजा करते हो तो जरूर कुंडली में से कालसर्प दोष से छुटकारा मिल जाता है। इस दिन नाग देवता की पूजा पूरे विधि-विधान से करना चाहिए, इससे घर में सुख, शांति और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

नाग पंचमी की पूजा विधि

आपको बता दे कि नाग पंचमी की शुरुआत चतुर्थी यानि के अगले दिन से हो जाती है। चतुर्थी के दिन आप एक ही समय भोजन करें। अगले दिन पंचमी को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें। इसके बाद अपने घर के पूजाघर में नाग देवता की फोटो या मूर्ति रखें। फिर उस मूर्ति या फोटो पर हल्दी, रोली, फूल, दूध आदि चढ़ाएं। पूजा के बाद नाग देवता की आरती उतारें और व्रत करने वाले लोग नाग पंचमी की कथा जरूर सुनें। आपके के घर के पास कोई महादेव का मंदिर है तो आज के दिन शिवलिंग का दूध से अभिषेक जरूर करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *