धरती का नायाब अजूबा है ये प्‍लेस! मसाले की तरह खाई जाती है यहां की मिट्टी

Informational

हमारी दुनिया बहोत रहश्यमई है| पूरी दुनिया में इतने रहस्य छुपे हुए है की अभी तक मानव जाती इसे पूरी तरह से खोज नहीं सकी| समय समय पर कुछ न कुछ अजीबोगरीब खोजा जाता है| आज हम आपको ऐसे स्थल के बारे में बताएँगे, जिसकी मिटटी को मसालों की तरह इस्तेमाल किया जाता है| जी हा हम सच कह रहे है| इतना ही नहीं यहाँ की मिटटी को लोग टोमेटो सोस की तरह भी इस्तेमाल करते है|

हम बात कर रहे है, ईरान के होर्मोज द्वीप की, यह द्वीप इतना खास और अजूबा है की यहाँ की मिटटी को लोग मसालों की तरह इस्तेमाल करते है| इसका दरिया किनारा इसको अलग ही रूप प्रदान करता है| इस जगह को भूगर्भशास्त्रियो का डिज्नीलैंड भी कहा जाता है| यहाँ आने वाला हर टूरिस्ट एक सलाह आपको जरुर देगा की इसकी मिटटी चखने लायक है|

फोटो में आप देख सकते है की, यहाँ की मिटटी और समुद्र रंगीन दिख रहा है| यहाँ की जमीन में नमक है और इसके साथ शेल, मिटटी और लौह समुद्र आग्नेय चट्टानें पाई जाती है| इसकी वजह से यह द्वीप कई जगहों पर लाल, पिला और नारंगी जैसा रंगीन दिखाई पड़ता है| इस जगह पर करीब 70 तरह के खनिज पाए जाते है| यह पूरा एरिया करीब 42 वर्ग किलोमीटर में फैला हुआ है|

ऐसा कहा जाता है की यहाँ पर उथले समुद्र की वजह से यहाँ पर नमक की मोती परत बन गई थी| और कई साल पहले ज्वालामुखी फटने के बाद, ज्वालामुखी की मिटटी इसमें धीरे धीरे मिलने लगी| नमक और ज्वालामुखी की मिटटी मिलने के बाद यहाँ पर रंगीन मिटटी देखि जाती है| इसका उपयोग स्थानीय लोग ब्रेड पर सौस की तरह भी करते है| इसके आलावा यह मिटटी पेंटिंग के रंगों मेभी इस्तेमाल करी जाती है|

इस जगह की इतनी खासियत होने के बावजूद, यहाँ पर बहोत कम मात्रा में पर्यटक आते है| यहाँ पर साल 2019 में करीब 1800 पर्यटक इसकी मुलाकात लेने आये थे| यहाँ के निवासी पर्यटकों को अच्छी सुविधा देने की कोशिश कर रहे है जिससे अन्य प्रयटक भी इस जगह की मुलाक़ात ले और इसे विश्व में प्रसिध्धि मिले|

एसी रोचक जानकारी हररोज पाने के लिए, हमारे फेसबुक पेज को लाइक करे और इस लेख को अपने परिजन और मित्रो के साथ शेयर करना न भूले| धन्यवाद|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *