दो सिस्टमों ने बिगाड़ा मौसम, गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती हे बारिश, बढेगी ठंड, इतने दिन खराब रहेगा मौसम!

News

आज कल मौसममें बदलाव  देखने को मिल रहा हैं। वही कई जगह हलकी सी बारिश भी देखने को मिली हैं। कई राज्यों में समुद्र तल की ऊंचाई पर कम दबाव का क्षेत्र, पश्चिम विक्षोभ व द्रोणिका बनने के कारण कहीं पर हल्की बारिश तो कई जिलों में मध्यम बारिश की संभावना है। इसके साथ ही हलके ओले गिरने की भी संभावना जताई जा रही हैं।

कृषि मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार  पूर्वी मध्य प्रदेश के साथ-साथ अन्य स्थानों पर कटनी सहित आसपास मंडला, बालाघाट, छिंदवाड़ा, जबलपुर, डिंडौरी, शहडोल, उमरिया में बारिश के साथ ओला गिरने की संभावना है। किसानों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कहा कि जो भी किसान सब्जी की खेती है जो तोडऩे की स्थिति में हैं तो मंगलवार को हर हाल में तुड़ाई कर लें।

29 दिसंबर को मध्यम बारिश होने की संभावना है। किसान अपने हिसाब से अपनी फसल को सुरक्षित करने की कोशिश करे।इस समय बारिश होने का कारण देखा जाये तो पश्चिम विक्षोभ है। ये विक्षोभ समुद्र तल से 1.5 और 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। जो कि साइकलोनिक मोशन का रूप ले लेगा।

इसके साथ ही एक द्रोणिका उत्तरपूर्व राजस्थान से लेकर विदर्भ तक फैली हुई है। यह पश्चिम मध्यप्रदेश में समुद्र तल से 9 किलोमीटर की ऊंचाई से बनी हुई जो पश्चिमी मध्यप्रदेश को क्रॉस करेगी। एक कम दबाव का क्षेत्र 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई दक्षिण-पश्चिम बिहार के आसपास बना हुआ है। इसके चलते पूर्वी मध्यप्रदेश के उपरोक्त जिले प्रभावित रहेंगे। ऐसे में किसान अपनी फसल सुरक्षित करले ये जरुरी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *