देवर घुसा भाभी के कमरे में और फिर… लखनऊ से सामने आया इंसानियत को तार-तार कर देने वाला मामला

News

यूपी के लखनऊ से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। एक ऐसा मामला जिसने न सिर्फ इंसानियत पर सवाल उठ रहे है। इस घटना में इतनी हाडे पर कर दी है के अब भाभी-तेवर के पवित्र रिश्ते को भी बदनाम कर दिया है। यह मामला जो हम आपको बताने वाले है। इसे जानकर आपके भी होश उड़ जाएंगे। आप भी बोलेंगे ऐसे भी लोग क्या इस दुनिया में होते है।

दरसल इस शर्मसार घटना की जानकारी देते हुए पीड़िता ने बताया कि, बीते हफ्ते जब वह घर पर अकेली थी। इसी दौरान देवर उसके कमरे में घुसा और कुंडी बंद कर दी। इसके बाद वह छेड़छाड़ करने लगा। वह बचाओ-बचाओ चिल्‍लाती रही पर किसी ने उसकी आवाज़ नहीं सुनी। उसके विरोध पर उसने धमकी देते हुए दुष्कर्म का प्रयास किया। किसी तरह घर से भागकर खुद की आबरू को बचाया। वह काफी डर गई थी तो उसके पति और परिवारीजनों के आने पर वह भी घर पहुंची, पर डर के कारण उसने किसी को कुछ बताया नहीं।

इसके बाद किसी तरह उसने 14 जनवरी को हिम्मत करके पति को देवर की करतूत के बारे में सब कुछ बताया। इसके बाद पति आग बबूला हो गया। उसने भाई को बोलने के बजाए परिवारीजनों के साथ मिलकर पत्‍नी को जमकर पीटा. पीटने के बाद उसने महिला को तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। महिला रोते हुए अपने मायके पहुंची। घर जाकर अपने परिवार को पूरी दास्‍तां बयां कीफिर थाने में जाकर मामला दर्ज कराया।

मामले में पीड़िता ने बताया कि शादी के दौरान मायकेवालों ने दहेज भी दिया था। इसके बाद भी उसके ससुराल वाले रोज़ उसे दहेज़ के लिए कहते थे। उसे मारते और प्रताड़ित करते थे। शादी के बाद भी मायकेवाले उनकी बहुत सी मांगे पूरी करते रहे। इस बार वह कार की मांग करने लगे पर इस बार मांग पूरी नहीं हुई तो मारपीट करने लगे। इस दौरान देवर भी परेशान करने लगे। वह अक्सर गलत काम करने का दबाव बनाता था।

इस मामले में इंस्पेक्टर ने जानकारी दी कि विवाहिता की शिकायत पर उसके पति, देवर समेत छह ससुराल वालों के खिलाफ मारपीट, दहेज प्रताड़ना और तीन तलाक का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पीड़िता ने अपने देवर पर दुष्कर्म के प्रयास का भी आरोप लगाया है। हम लोग मामले की जाँच कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *