दूल्हे से पहले ही विवाह मंडप में पहुंच गई Girl Friend, दुल्हन को बताया ऐसा सच कि टूट गई शादी

Informational News

आज के समय में बहुत सारे ऐसे लड़के या लड़किया होते है जो एक दूसरे को पसनद करते है तो साथ में जीने मरने की कसम खा लेते है। लेकिन जब शादी की बात आती है तो चुपके से शादी कर लेते है। फिर भी धोखा खाए प्रेमी या प्रेमिका अक्सर चुप ही रहते हैं। वो अपना गम भीतर ही समेट लेते हैं। इसके बाद दर्द भी अकेले ही सहते रहते हैं। धोखेबाजी का गम वो किसी दूसरे को नहीं बताते हैं।

हालांकि जरूर नहीं है कि हर बार ऐसा ही हो। कई बार मामला अलग भी होता है। अब आप इस किस्से को ही ले लीजिये इस हैरान कर देने वाले किस्से में एक लड़का अपनी प्रेमिका को धोखा दे रहा था। वो प्रेमिका के साथ जीने-मरने की कसमें खा चुका था। इसके बाद उसको बिना बताए किसी लड़की से शादी करने वाला था। लड़की को खबर होते ही वो सीधा उसकी दुल्हन के पास पहुंच गई। उसको ऐसा सच बताया कि दुल्हन ने शादी से मना कर दिया।

बतादे के इस मामले में 10 मई को तिल्दा नेवरा इलाके के जलसो गांव में रहने वाले चिंरजीवी वर्मा की शादी होने वाली थी। वो 26 साल का है और उसके घरवालों ने उसकी शादी तय कर दी थी। लड़की वालों ने भी तय तिथि पर पूरी तैयारी कर ली थी। बारात जानें की तैयारी हो रही थी। विवाह का मंडप भी लड़की वालों ने सजा रखा था।

हालांकि 10 मई को जब उसकी बारात निकलने वाली थी। इसी दौरान किसी ने इस बात की खबर उसकी प्रेमिका को दे दी। खबर की पुष्टि होते ही लड़की आग बबूला हो गई। उसने पता किया कि प्रेमी की बारात किस घर में जा रही है। जैसे ही उसे पता लगा वो फौरन ही दुल्हन के घर में पहुंच गई। इसके बाद दुल्हन से उसकी मुलाकात हो गई।

प्रेमिका और दुल्हन की मुलाकात हुई। इस दौरान उसने दुल्हन को लड़के का सच बता दिया। प्रेमिका ने कहा कि चिंरजीवी और वो दो साल से साथ हैं। वो एक प्राइवेट कंपनी के स्टोर में नौकरी करता है। लड़की ने दुल्हन को बताया कि उसने शादी का वादा कर कई बार उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाए हैं।इतना सुनते ही दुल्हन के होश उड़ गए। वो दूल्हे की सच्चाई जानकर हैरान हो गई। इसके बाद उसने बड़ा फैसला लेते हुए शादी करने से ही इनकार कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *