दूध के बाद महंगाई का एक और झटका, आज से एलपीजी सिलेंडर खरीद ने के लिये चुकाने होंगे 105 रुपए ज्यादा

News

आम आदमी के लिए और बुरी खबर कल दूध के दाम बढ़ने के बाद आज फिर एलपीजी गैस सिलिंडर में बढ़ोतरी देखने को मिली है। बतादे के यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलिंडर पर की गई लेकिन घरेलू गैस की कीमते भी जल्द ही बढ़ने के उम्मीद है। जानकारी के लिए बतादे के 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही ज्यादा महंगा। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 10 102 प्रति बैरल को पार कर गई हैं।

रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच 1 मार्च को रसोई गैस सिलेंडर की नई दरें जारी की गईं। एक सिलेंडर की कीमत में 105 रुपये का इजाफा हुआ है। यह बढ़ोतरी कमर्शियल सिलेंडर में की गई है। जानकारों को मानना है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडर भी जल्द ही बढ़ोतरी देखी जा सकती है। उम्मीद है के 7 मार्च के बाद और महंगे हो जाएंगे। अभी इस समय घरेलु गैस के दामों में बढ़ोतरी नहीं होने का मुख्य कारण बताया जा रहा है उत्तरप्रदेश में चल रहा विधानसभा चुनाव। क्योंकि इस समय उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का छठा चरण 3 मार्च को है और सातवें चरण में 7 मार्च को है। ऐसे में 7 मार्च के बाद घरेलु गैस की कीमतों में इजाफा हो सकता है।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के रेट नहीं बढ़े

अभी तक सभी गृहिणी और मिडल क्लास लोगो के लिए अच्छी बात थी के 6 अक्टूबर 2021 के बाद से घरेलू रसोई गैस सिलेंडर न तो सस्ता हुआ है और न ही ज्यादा महंगा। हालांकि इस दौरान कच्चे तेल की कीमतें 10 102 प्रति बैरल को पार कर गई हैं। हालांकि इस दौरान कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बहुत बढ़ोतरी देखने को मिली है।

आपको बता दें कि अक्टूबर 2021 से 1 फरवरी 2022 के बीच एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत में 170 रुपये का इजाफा हुआ है। दिल्ली में एक अक्टूबर को एक कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1736 रुपये थी। नवंबर में यह बढ़कर 2,000 रुपये और दिसंबर में 2,101 रुपये हो गया। इसके बाद जनवरी में यह फिर सस्ता हो गया और फरवरी 2022 में यह सस्ता होकर 1907 रुपये हो गया।

इस बार भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम में बढ़ोतरी की गई है। दिल्ली में 19 किलो का रसोई गैस सिलेंडर 1 मार्च यानी आज से 1907 रुपये के बजाय 2012 रुपये में मिलेगा। कोलकाता में यह अब 1,987 रुपये के बजाय 2,095 रुपये में उपलब्ध होगा जबकि मुंबई में यह 1,857 रुपये से बढ़कर 1,963 रुपये हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *