दिन में नौकरी, रात को 10Km की दौड़; 19 साल के युवक की डेडिकेशन के आनंद महिन्द्रा भी हुए कायल

News

आजकल सोशियल मिडिया पर एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में आप देश सकते है के एक लड़का अपनी पीठ पीछे बेग लटकाये हुए दौड़ता नजर आ रहा है। जब किसी ने उसे सवारी के लिए पूछा तो उसने मना कर दिया। सवारी न लेने के वजह पूछी तो उस लड़के ने वजह बताई उसे जानकर आपको वाकई में इस लड़के पर गर्व महसूस होगा।

बतादे के विडिओ में जो लड़का दौड़ता नजर आ रहा है उसका नाम प्रदीप मेहरा और वह मैकडॉनल्ड सेक्टर 16 नोएडा में काम करता हैं और रोज रात को अपनी नौकरी से छूटते ही 10 किलोमीटर दौड़कर बरौला में अपने घर पहुंचते हैं, दौड़ने की वजह पूछी तो बताया के में सेना में भर्ती होना चाहतु हु। प्रदीप महेरा का विडिओ बहुत तेजी से वायरल हो रहा है और पर अब देश विदेश के बड़े बड़े अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है और इसके अच्छे भविष्य के लिये दुआ और मदद दोनों करने को तैयार हो रहे है।

महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिन्द्रा भी इस लड़के की लगन और निष्ठा को देखकर उसे प्रेरित हो गये। प्रदीप का यह वीडियो शेयर करते हुए ट्विटर पर एक यूजर ने आनंद महिन्द्रा को टैग करते हुए लिखा, ‘इस लड़के का अतुलनीय समर्पण। आनंद महिन्द्रा सर हम इस लड़के की मदद कर सकते हैं।

इस लड़के के उत्कृष्ट समर्पण से वास्तव में प्रेरित हूं।’ इस पर आनंद महिन्द्रा ने रिप्लाई किया, ‘यह वाकई प्रेरणादायक है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि मेरा #MondayMotivation क्या है? यह तथ्य कि यह लड़का बेहद आत्मनिर्भर है और राइड के ऑफर को ठुकरा देता है। उसे मदद की जरूरत नहीं है। वह आत्मनिर्भर है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *