दारोगा बनकर थाने में ड्यूटी करता रहा ‘नटवर लाल’, थानेदार से लेकर SP तक को नहीं लगी भनक

News

हमारे देश में आये दिन अजीबो गरीब मामले सामने आते रहते है| एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमे एक व्यक्ति थाने में नकली पोलिस बनके नौकरी करने लगा| नौकरी उसने एक दो दिन नहीं करी बल्कि पुरे एक महीने तक वह थाने में नौकरी करता रहा| वह पोलिस के साथ सभी कार्यो में जाता था, बेंक के CCTV केमेरा चेक करने से गस्ती लगाने तक के सारे काम उसने किये है|

यह मामला बिहार के खगड़िया जिल्ले के मानसी थाना का है| यहाँ पर विक्रम कुमार नाम का एक शख्स नकली दरोगा बनके करीब 1 महीने तक नौकरी करता रहा| विक्रम खुद को साल 2019 बेच का दरोगा बता रहा था| जब मामले का खुलासा हुआ तब, सभी दंग रह गए थे| SP तक को भनक नहीं लगी थी की एक नकली दरोगा पोलिस थाने में काम कर रहा है|

नकली दरोगा का भांडा कैसे फुटा?

नकली दरोगा विक्रम कुमार का भांडा 1 महीने में फुट गया| इस मामले को मानव अधिकार कार्यकर्त्ता मनोज मिश्रा ने उजागर करा है| मनोज मिश्रा ने लिखित में एसपी अमितेश कुमार को शिकायत करी थी, जिसमे कहा था की मानसी थाना प्रभारी दीपक कुमार, अपने पास एक युवक को पोलिस की वर्दी पहना कर रखते है| उसे थाने के कई कार्यो मेभी शामिल किया है| मिश्रा ने फोटो भी एसपी को भेजे है|

जब किसी दरोगा की नियुक्ति होती है तो वह सबसे पहले पोलिस लाइन में मेजर के पास योगदान करता है| लेकिन विक्रम ने ऐसा कुछ नहीं करा था| मामले की जांच चल रही है| शुरूआती जांच में लग रहा है की, चुक थाना प्रभारी से हुई है| उन्होंने पोलिस लाइन के मेजर से विक्रम के बारेमे कुछ जानकारी नहीं ली थी| जांच पूरी होने पर रिपोर्ट एसपी को सोंप दी जायेगी|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *