जेल में रहते हुए 8 साल में ली 31 डिग्रियां, छूटते ही मिली सरकारी नौकरी

News

जेल का नाम सुनते ही लोगों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होने लगते हैं। लोगों के मन में यही ख्याल आता है कि जेल का माहौल कैसा होगा? वहां पर रहने वाले कैदी क्या करते होंगे? लोगों के मन में जेल काट रहे कैदियों के प्रति अलग-अलग तरह के विचार आते हैं। लेकिन ऐसा नहीं है कि हर कैदी एक जैसा ही होता है। कुछ लोग जुर्म करने के बाद जेल की सजा काटते हैं तो कुछ लोगों को अपने जीवन की कुछ परिस्थितियों के कारण जेल जाना पड़ जाता है।

आज हम आपको एक ऐसे शख्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं जिसके बारे में सुनकर विश्वास करना बेहद मुश्किल हो सकता है। आपको बता दें कि गुजरात के भानु भाई पटेल ने जेल में सजा काटने के दौरान अपनी मेहनत और लगन से 8 सालों में 31 डिग्रियां हासिल कर ली हैं। इतना ही नहीं बल्कि जेल से छूटते ही उन्हें सरकारी नौकरी का ऑफर भी मिला।

बतादे के 59 साल के भानूभाई पटेल मूल भावनगर की महुवा तहसील के रहने वाले हैं। अहमदाबाद के बीजे मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की डिग्री लेने के बाद 1992 में मेडिकल की डिग्री लेने के लिए अमेरिका गए थे। यहीं, उनका एक दोस्त स्टूडेंट वीजा पर अमेरिका में जॉब करते हुए अपनी तनख्वाह भानूभाई के अकाउंट में ट्रांसफर करता था। इसके चलते उन पर फॉरेन एक्सचेंज रेग्युलेशन एक्ट (FERA) कानून के उल्लंघन का आरोप लगा। 50 साल की उम्र में उन्हें 10 साल की सजा हुई। 10 साल तक उन्हें अहमदाबाद की जेल में सजा काटनी पड़ी।

आम तौर पर जेल जाने वाले व्यक्ति को सरकारी नौकरी नहीं मिलती। लेकिन, जेल से रिहा होने के बाद भानूभाई पटेल को अंबेडकर यूनिवर्सिटी से जॉब ऑफर हुई। नौकरी के बाद 5 सालों में भानूभाई ने 23 और डिग्रियां लीं। इस तरह अब तक वह 54 डिग्रियां ले चुके हैं।

भानु भाई पटेल को कई सम्मान मिले हैं। आपको बता दें कि इनका नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है, इतना ही नहीं बल्कि एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, यूनियन बुक ऑफ रिकॉर्ड्स, वर्ल्ड रिकॉर्ड इंडिया और यूनिवर्सल रिकॉर्ड फॉर्म में भी इनका नाम दर्ज है।

भानु भाई पटेल ने एक किताब लिखी है जिसका नाम Behind bars and beyond है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव के बारे में इस किताब में लिखा है। यह किताब गुजराती, हिंदी और इंग्लिश में है। इसमें इनके विश्व रिकॉर्ड और जेल के अनुभव के बारे में जिक्र किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *