जानें कब है अक्षय तृतीया और क्या है इस तिथि का महत्व?

Devotional Informational

अक्षय तृतीय का महत्त्व हिन्दू धर्म में काफी ज्यादा होता है| अक्षय तृतीय हर साल वैशाख महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीय तिथि को मनाई जाती है| देश में कई जगहों पर इसको अखातीज के नाम से जाना जाता है| ऐसा कहा जाता है की इस दिन करे जाने वाले पुण्य कार्यो का फल बहोत ज्यादा मिलता है| इस दिन देश में सोने की खरीदारी भी करी जाती है, इसको बहोत शुभ माना जाता है|

अक्षय तृतीय के दिन बहोत शुभ माना जाता है| इस दिन अगर आपको कोई कार्य शुरू करना है तो आपको कोई मुहूर्त देखनेकी जरुरत नहीं पड़ती है| इस साल अक्षय तृतीय का दिन 5 मई 2022 को पड़ रहा है| इस दिन विवाह करने का दिन भी कहा जाता है| अगर विवाह का मुहूर्त नहीं निकलता है तो अक्षय तृतीय के दिन विवाह करना बहोत शुभ माना जाता है| हिन्दू धर्म में अक्षय तृतीय के दिन का महत्त्व बहुत अधिक होता है|

आपको बताते है की अक्षय तृतीय का महत्त्व क्या है| इस दिन गंगा स्नान करने काभी अपने आपमें एक अलग महत्व है| अगर आप इस दिन गंगा में स्नान करते है तो आपको सारे पापो से मुक्ति मिलती है| इस दिन पितृ श्राध्य का महत्व भी होता है| अक्षय तृतीय के दिन गेहू, चना, दूध से बने पदार्थ को ब्राह्मणों को दान करने से अधिक फायदा मिलता है|

इस दिन व्रत भी रखा जाता है| इस दिन पूजा करने काभी अलग महत्व होता है| आपको पूजा की विधि के बारेमे बताते है| इस दिन सूर्योदय से पहले उठाकर स्नान करने के बाद पीले वस्त्र धारण करने चाहिए| अपने घर के मंदिर में  भगवान विष्णुजी की प्रतिमा को गंगाजल से शुध्ध करे| उसके बाद भगवन विष्णु को पीले फुल और तुलसी अर्पण करे| उसके बाद धुप अगरबत्ती करके भगवन विष्णु की चालीसा का पाठ करे| आखिर में भगवन विष्णु की आरती उतारकर पूजा को संपन्न करे|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *