जाओ कोमल! आज से तुम्हारा प्रेमी ही तुम्हारा पिया…पति ने पत्नी की उसके आशिक से करा दी शादी

News

भारत में आये दिन कुछ न कुछ अजीब घटना सामने आती रहती है| ऐसे आज एक अजीब घटना सामने आई है| इसमें एक पति ने अपनी पत्नी की उसके आशिक के साथ शादी करवा दी है| आप भी यह सुनकर हीरा रह गए होंगे| लेकिन यह सच बात है| यह मामला कुछ दिन पहले का है|

लड़की का आम कोमल शर्मा है, उसके पति का नाम पंकज शर्मा है और उसके आशिक का नाम पिंटू सिंह है| कोमल प्रतापपुर सचेंडी की रहने वाली है| पंकज और कोमल की शादी 2 मई 2021 को करवाई गई थी| कोमल और पिंटू दोनों 9वि कक्षा से एकदूसरे को जानते है और दोनों एक दुसरे को पसंद भी करते है|

दोनों ने पहले अपनी पढाई पूरी करने की ठानी और दोनों ने अपनी पढाई पूरी करके नौकरी शुरू करी| बादमे दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया, लेकिन कोमल के परिजन माने नहीं और कोमल की शादी पंकज के साथ करवा दी थी| शादी के बाद भी कोमल अपने आशिक पिंटू सिंह के साथ फोन पर बात करती थी|

शादी के बाद पंकज कोमल को लेकर गुडगाव चला गया| वहा पर पंकज की नौकरी थी| पंकज को इसके बारेमे पता चल गया था और पंकज ने कोमल को टोका भी था| रक्षाबंधन के दिन कोमल ने अपने पति पंकज से खुले तौर पर कह दिया की वह पिंटू सिंह से शादी करना चाहती है और पंकज के साथ नहीं रहना चाहती|

पंकज ने कोमल के भाईओ को बुलाया और इसके बारेमे कहा और कोमल को उसके भाईओ के साथ भेज दिया| करवाचौथ के दिन कोमल बिन बुलाये अपने ससुराल चली गई| अपने सहेली से मिलने जा रही हु कह कर कोमल वहासे फरार हो गई| पंकज और कोमल के भाईओ ने पोलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाई|

पोलिस ने छानबीन शुरू करी ही थी की कोमल DCP ऑफिस हाजिर हुई और लिखित में उसने कहा था की वह उसके प्रेमी पिंटू सिंह से शादी करना चाहती है और दोनों की जान को खतरा है| तीनो पक्षों को पोलिस थाने बुलाया गया| वहा पर पिंटू नेभी शादी करने की बात कही| पंकज शर्मा ने अब अपनी पत्नी कोमल को रजामंदी दे दी की वह अपने आशिक के साथ शादी कर सकती है| कोमल और पिंटू सिंह की शादी उसे पति पंकज शर्मा और कोमल के भाईओ के सामने कराइ गई|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *