चंद घंटे की खुशियां, मातम में हुई तब्दील, शादी के 10 घंटे के बाद दुल्हन की रहस्यमयी हालत में मौत

News

जब घर में शादी होती है तो चारो और हसी ख़ुशी का माहोल होता है| हर व्यक्ति शादी के लिए बहोत उत्साही होता है| जिसकी शादी होने वाली होती है वह व्यक्ति बहोत ज्यादा उत्साही होता है| लेकिन कई बार ऐसी अप्रत्याशी घटनाये होती है जो शादी को एक मातम में बदल देती है| कई बार इसके पीछे कुछ रहश्यमय कारण भी होते है लेकिन वह कभी भी बहार नहीं आते है|

एक ऐसा ही वाकिया राजस्थान के जोधपुर से सामने आ रहा है| यहाँ पर एक शादी हो रही थी, शादी हो जाने के बाद अचानक से यह खुशिओ का माहौल मातम में बदल गया| जानकारी मिल रही है की, जैसे ही दूल्हा दुल्हन को लेकर अपने घर यानी की दुल्हन के ससुराल पंहुचा, ऐसे ही कुछ ही समय में दुल्हन की मौत हो गई| दुल्हन की मौत हो जाने से सभी लोग शोक में है|

जोघपुर के रहने वाले सुभाष मेघवाल बारात लेकर छगनाराम के घर पहुचे थे| शादी मंगलवार रात को थी| शादी बहोत धूम धाम से हुई, जिसमे दूल्हा दुल्हन ने शांति से साल फेरे भी लिए| जैसे ही सुबह हुई वैसे ही बारात को विदा करा गया और दूल्हा अपनी दुल्हन को लेकर अपने घर पहुचता है| घर में होने वाली सारी विधिओ को ख़त्म करके देवी देवताओ के दर्शन करने के लिए दूल्हा दुल्हन और उसके साथ कुछ लोग जाते है|

दूल्हा दुल्हन देवी देवताओ के दर्शन करके घर पहुचते है और दुल्हन को आराम करने के लिए कहा जाता है| दुल्हन सोने के लिए चली जाती है| दुल्हन काफी देर तक उठती नहीं है तो उसे उठाने के लिए कुछ महिलाये जाती है लेकिन वह बेहोश मिलती है| उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया जाता है, लेकिन उसे वहा मृत गोषित किया जाता है| जैसे यह खबर घर पर मिलती है, वैसे ही ख़ुशी का माहौल मातम में तब्दील हो जाता है| मौत का कारण अभी तक रहष्य बना हुआ है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *