देश में पिछले कुछ समय से महगाई का जो पारा चढ़ रहा था अब उस पर धड़ाम करके गिर गया है। आज से महीने पहले घर बनवाने के लिए जो जो चीजे अनिवार्य है जैसे के इस्पात सीमेंट सरिया सभी के दाम बहुत बढ़ गये थे। लेकिन अब रोजाना सरिया के दाम कम रो रहे है। अगर आप भी इन दिनों घर बनवाने के बारे में सोच रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है।
बतादे के सरिया के दाम इन दिनों तेजी से नीचे जा रहे हैं। बीते कुछ वक्त पहले पहले सरिया के दाम में ताबड़तोड़ तेजी देखी गई थी। लेकिन पिलहाल सरिया के रेट काफी नीचे गए हैं। इसके पीछे मुख्यत्व दो कारण है। पहला तो यह सरकार ने आसमान छूती महंगाई को कम करने के लिए डीजल और पेट्रोल पर टैक्स भी घटाया है। इसके बाद घरेलू बाजार में स्टील की कीमतें नियंत्रित करने के लिए इसके निर्यात पर टैक्स बढ़ा दिया गया। जिससे यह हुआ के सरिया के दाम दिन ब दिन कम हो रहे है।
दूसरा कारण यह माना जा रहा है के बारिश का मौसम शुरू होते ही निर्माण कार्यों में कमी आने लगती है, जिससे बिल्डिंग मटीरियल्स की डिमांड खुद ही कम होने लगती है। मार्केट में जैसे ही डिमांड गायब होती है, सरिया समेत अन्य बिल्डिंग मटीरियल्स के दाम गिरने लग जाते हैं।
बतादे के पिछले कुछ दिनों में सरिया का भाव रोज कम हो रहा है। आज से कुछ वक्त पहले तक 80 हजार रुपये प्रति क्विंटल के पार बिक रहे सरिया की कीमत गिरकर 60 हजार रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच चुकी है। सरिया के भाव में गिरावट का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि, अप्रैल में एक समय सरिया का खुदरा भाव 82 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच गया था, जो अभी कम होकर 62-63 हजार रुपये क्विंटल पर आ गया है. यानी सरिया के भाव करीब 20 हजार रुपये प्रति क्विंटल तक कम हो चुके हैं।