देश में पिछले दिनों रसोई गैस सीएनजी और पीएनजी की दामों में बढ़ोतरी के बाद देश की मिडल क्लास के लोगो को बहुत बड़ा झटका लगा है। ऊपर से पेट्रोल और डीजल के दाम भी लगातार बढ़ रहे है। यह महंगाई की मार के बीच इस राज्यों के लोगो के लिए राहत की खबर आयी है। बतादे के इस राज्य की सरकार ने अपने राज्य के लोगो को मुफ्त सिलेंडर देने की और सीएनजी के दाम कम करने की घोषणा कर दी है।
बतादे के अभी कुछ समय पहले ही देश में पांच राज्यों के चुनाव थे। तो चुनाव के प्रचार में बीजेपी सहित कई पार्टियों ने मुफ्त गैस सिलेंडर देने का वादा किया था। पांचों राज्यों में सरकारें बन चुकी हैं। अपने वादे को पूरा करने के तहत प्रमोद सावंत के नेतृत्व वाली गोवा की बीजेपी सरकार ने एक साल में 3 रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त देने की मंगलवार को घोषणा की है।
बतादे के प्रमोद सावंत ने 28 मार्च को दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। शपथ लेने के बाद उन्होंने कहा था कि वे गोवा के लोगों के जीवनस्तर को बेहतर बनाएंगे और राज्य को विकास की दिशा में आगे बढ़ाएंगे।
वहीं महाराष्ट्र में 1 अप्रैल से सीएनजी सस्ती होने जा रही है। महाराष्ट्र की उद्धव ठाकरे सरकार ने सीएनजी पर वैट की दरों में भारी कटौती करने का फैसला किया है। महाराष्ट्र में अभी सीएनजी पर वैट 13.5 फीसदी है जिसे 1 अप्रैल से घटाकर 3 प्रतिशत कर दिया जाएगा। मुंबई में अभी सीएनजी 66 रुपये प्रति किलो मिल रहा है। मुंबई और इसके आसपास के इलाकों में सीएनजी की सप्लाई महानगर गैस करती है।