किस किसान को कौन-सा ट्रैक्टर खरीदना चाहिए और क्यों?

Informational News

देश की आधेसे ज्यादा जनता कृषि पर निर्भित है| ऐसा भी कहा जाता है की हमारा देश कृषि प्रधान देश है| आपको बतादे की हमारे देश के किसानो में सबसे ज्यादा संख्या मध्यम वर्ग और छोटे किसानो की है| अब आप समज गए होंगे की जहा जहा मध्यमवर्ग और छोटे किसानो की बात आती है तब उनकी समस्याओ कीभी बात होने लगती है, क्यों की यह एक कडवी वास्तविकता है|

मध्यमवर्ग और छोटे किसान को जब ट्रेक्टर खरीदना होता है तब वह लोगो की बातो में आकर ट्रेक्टर लेने में कुछ न कुछ गलती कर देते है| आज हम आपको इस लेख में किसानो को कौनसा ट्रेक्टर खरीदना चाहिए? कोंसी कंपनी का ट्रेक्टर खरीदना चाहिए? कितने HP का ट्रेक्टर खरीदना चाहिए उसके बारेमे विस्तृत जानकारी देने जा रहे है|

मध्यमवर्ग और छोटे किसानो को कौनसा ट्रेक्टर खरीदना चाहिए?

जैसा की हमने आपको ऊपर बताया की, मध्यमवर्ग और छोटे किसानो की जमीन औसतन होती है, उसके चलते किसानो को अपनी जरुरत समजकर ट्रेक्टर को खरीदना चाहिए| देश में जिन किसानो के पास औसतन 5 से 10 एकड़ जमीन है उनको कमसे कम 35 से 40 HP का ट्रेक्टर लेना चाहिए|

मध्यमवर्ग के किसान Mahindra Tractor, Swaraj Tractor, Massey ट्रेक्टर या फिर Eicher Tractor खरीद सकते है| इन कंपनियो के ट्रेक्टर खरीदने के पीछे का कारण यह है की, इन ट्रेक्टर में रखरखाव का खर्च अन्य कंपनियो की तुलना में बहोत कम आता है और इनका माइलेज भी अच्छा होता है|

कुछ समय बीतने के बाद किसान सोचते है की, खेती के लिए ट्रेक्टर से चलने वाले उपकरण भी ख़रीदे जाए, जिससे खेती में ज्यादा मदद मिल सके| अगर आप भी ऐसा करने की सोच रहे है तो आपको अपनी सोच को बदल कर थोड़े पैसे ज्यादा देकर 40 से 45 HP का ट्रेक्टर खरीदना चाहिए|

अगर आप सोच रहे है की, आप ट्रेक्टर लाकर अपने साथ साथ अन्य किसानो की खेती में मदद करके पैसे कमाना चाहते है तो आपको अब 50 से 55 HP के ट्रेक्टर के बारेमे सोचना होगा| भाड़े पर काम करने के लिए आपका ट्रेक्टर भी दमदार होना जरुरी है| इसके लिए आप Mahindra Tractor, John Deere Tractor जैसी कंपनी का ट्रेक्टर खरीद सकते है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *