ओलंपिक्स मैडल की असली कीमत, मेडलो के साथ साथ खिलाडियों को मिलते है ये उपहार

Informational News

टोक्यो ओलंपिक 8 अगस्त को खत्म हो गया है| अमेरिका ने सबसे ज्यादा स्वर्ण पदक जीते हैं| 39 स्वर्ण पदक जीतकर अमेरिका ने  अपना स्थान प्रथम नंबर पर स्थापित किया है| दूसरे नंबर पर चाइना रहा है| चाइना ने 38 स्वर्ण पदक जीते हैं| वैसे तो चाइना 7 अगस्त तक पहले नंबर पर था| अमेरिका के 36 मेडल थे और चाइना के 38 मॉडल थे| लोगों को यही लगता था कि चाइना इस बार प्रथम नंबर ले जाएगा| लेकिन अमेरिका ने आखिरी दिन पर तीन स्वर्ण पदक जीतकर बाजी मार ली है| हमारे देश भारत ने भी  एक स्वर्ण पदक, दो रजत पदक, और तीन कांस्य पदक जीते हैं| हमारे देश ने इसके साथ 48 वा नंबर प्राप्त किया है| आज हम आपको इस लेख में मिलने वाले पदों को की कीमत के बारे में  और उसकी डिजाइन के बारे में सभी जानकारी देंगे|

खिलाड़ियों को कौन सी कौन सी चीजें मिलती है?

जो खिलाड़ी एक से तीन नंबर के बीच में आता है तो, उसको पदक मिलते हैं और पदको के अलावा खिलाड़ियों को कई और सनमान भी मिलते हैं| ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा खिलाड़ियों को मात्र पदक ही दिए जाते हैं|

पदोंको की डिजाइन

हर बार ओलंपिक में पदक की डिजाइन बदल दी जाती है| जापान पदक की डिजाइन अपने जापानी डिजाइनर जुनुची कवानिशी  द्वारा डिजाइन कराई थी| इस पदक में ओलंपिक चिह्न के साथ-साथ ग्रीक देवी नाईकी का चित्र बनाया गया था|इस पदक को बनाने के लिए जापान ने लगभग 6.21 मिलियन इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को इस्तेमाल करके उसको रिसाइकल करके उसमें से मिलने वाले धातु से यह पदक बनाए थे|

पदक की कीमत कितनी होती है?

हम सभी को यह जानने में उत्सुकता होगी कि स्वर्ण पदक रजत पदक और कांस्य पदक की कीमत क्या होगी? आज हम आपको सभी पदकों की कीमत के बारे में बताएंगे स्वर्ण पदक की कीमत 800 अमेरिकी डॉलर होती है| स्वर्ण पदक को चांदी से बनाया जाता है| जिसके ऊपर सोने की परत चढ़ाई जाती है| इसका वजन 556 ग्राम होता है| सोना मात्र 6 ग्राम का ही होता है| सिल्वर मेडल की कीमत 450 अमेरिकी डॉलर होती है|  सिल्वर मेडल 550 ग्राम शुद्ध चांदी से बनाया जाता है| कांस्य पदक की कीमत केवल 5 अमेरिकी डॉलर होती है| इसको बनाने के लिए कॉपर और जिंक की मिश्रित धातु का इस्तेमाल किया जाता है|

ऐसी रोचक जानकारी हर रोज पाने के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें और इस लेख को अपने परिजनों और मित्रों के साथ शेयर करना ना भूले| धन्यवाद|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *