एक ऑर्डर से इस कंपनी का शेयर बन गया रॉकेट, अचानक बढ़ी खरीदारी

News

कई बार शेयर बाजार में देखनेको मिला है की, किसी कंपनी को कोई बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलता है और उसके शेयर का दाम अचानक से काफी बढ़ जाता है| ऐसे में उसके निवेशको को बहोत ज्यादा फायदा मिलता है| ऐसी कंपनियो में निवेश करने पर अपनि निवेश करी गई राशी पर अच्छा खासा मुनाफा कमाया जा सकता है| आज हम आपको एक ऐसे ही शेयर के बारेमे बताने जा रहे है|

हम बात कर रहे है SMPL Infra कंपनी के बारेमे| शुक्रवार के दिन कंपनी को एक बड़ा आर्डर मिलता है और देखते ही देखते कंपनी का शेयर बहोत अधिक बढ़ जाता है और उसमे अपर सर्किट लग जाती है| SMPL Infra के शेयर की कीमत में केवल एक दिन में 5% की बढ़ोतरी देखनेको मिली है| कंपनी के शेयर की कीमत दिन के शुरुआत में करीब 60.75 रुपये प्रति शेयर थी और जैसे ही खबर आती है वैसे ही प्रति शेयर की कीमत 63.35 रुपये हो जाती है|

आपको बतादे की SMPL Infra को राजस्थान सरकार की तरफ से एक बहोत बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिला है| कंपनी का मार्किट केप 222 करोड़ रुपये है| कंपनी को राजस्थान सरकार की तरफ से 1157 करोड़ का जल आपूर्ति करने का कॉन्ट्रैक्ट मिला है| इस परियोजना में राजस्थान सरकार इसरदा बाँध से दौसा और सवाई माधोपुर में सुरक्षित पेयजल पहुचना चाहती है|

इस काम में तकरीबन 341 किलोमीटर लम्बी ट्रांसमिशन पाइपलाइन भी लगनी है| इसके अलावा 2 पम्पिंग स्टेशन, 2 साफ़ पानी के जलाशय और WTP भी बनना है| इसके आलावा भी अन्य कई छोटे छोटे काम इसमें शामिल है| इस योजना को 2 साल में पूरा करने की बात कही जा रही है| इतना बड़ा कॉन्ट्रैक्ट मिलने के बाद SMPL Infra के शेयर की कीमत आसमान छू रही है और जानकारों का ऐसा कहना है की आगे भी तेजी जारी रह सकती है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *