इनकम टैक्स से बचने वाले अमीर किसानों पर केंद्र की पैनी नजर, अब चकमा देना होगा मुश्किल

News

किसानी की आय पर भारत सरकार इनकम टेक्स में छुट देती है| लेकिन कुछ किसान ऐसे है जो इस कानून का गलत फायदा उठा कर टेक्स चोरी करते है| लेकिन अब केंद्र सरकार ऐसे किसानो पर पेनी नजर रखनेकी तयारी कर रही है| संसदीय समिति के प्रश्नोतरी के समय में सवाब देते हुए कहा था की जो किसान ऐसे नियमो की आड़ में टेक्स चोरी कर रहा है उस किसान पर पैनी नजर रखी जा रही है|

कुछ किसान ऐसे है जो अपनी टेक्स भरने वाली आय को खेती की आय दिखाकर टेक्स में चोरी कर रहे है| पिछले कई समय में ऐसा चल रहा है| यह बड़े किसान ऐसे है जोकि भारत सरकार को दिए जाने वाली टेक्स की रकम की चोरी करते है| इससे आम नागरिक को नुकसान होता है और जो किसान अच्छे से अपनी आय दिखाते है उनको भी बदनामी मिलती है|

सुपर रिच किसानो को अब टेक्स अधिकारिओ की जांच का सामना करना पड़ेगा| हमारे देश में अधिकांस किसान, छोटे किसान है| टेक्स अधिकारी ऐसे किसानो की आय की जांच करेंगे जिनकी आय सालाना 10 लाख रुपये से अधिक है| यह टेक्स अधिकारी टेक्स फ्री आय की जांच करके अपनी रिपोर्ट टियर करेंगे और टेक्स चोरी कर रहे कुछ किसानो पर ध्यान रखेंगे|

एक सर्वे में ऐसा मालुम चला है की, अगर सबसे बड़े 0.04% किसानो पर अगर टेक्स लगाया जाए तो सालाना भारत सरकार को 50 हजार करोड़ रुपये की आय हो सकती है| पूर्व आयकर अधिकारी नवल किशोर शर्मा का कहना है की “हमारे देश में अधिकांश किसान छोटे किसान है, छोटे किसानो पर टेक्स नहीं लगना चाहिए, लेकिन बड़े किसानो पर टेक्स लगना चाहिए|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *